5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लिफ्ट बाजार में 20 फीसदी हिस्सेदारी बढ़ाएगी ये कंपनी, इकोनॉमी को मिलेगा बूस्ट

लिफ्ट बाजार में बढेगी हिस्सेदारी इकोनॉमी को भी मिलेगा बूस्ट कंपनी के साथ साथ ग्राहकों को भी मिलेगा फायदा
less than 1 minute read
Google source verification
lift

लिफ्ट बाजार में 20 फीसदी हिस्सेदारी बढ़ाएगी ये कंपनी, इकोनॉमी को मिलेगा बूस्ट

नई दिल्ली। इलेक्ट्रॉनिक क्षेत्र की जापानी कंपनी मित्सुबिशी की योजना अगले तीन से चार साल में लिफ्ट (एलीवेटर) बाजार में 20 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करने की है। कंपनी के भारतीय एलीवेटर कारोबार के उप प्रबंध निदेशक प्रवीण राव ने यह जानकारी दी। राव ने कहा, ‘‘हमारा लक्ष्य अगले तीन से चार साल में एलीवेटर बाजार में 20 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करने का है।’’ मित्सुबिशी एलीवेटर इंडिया, मित्सुबिशी इलेक्ट्रिक कारपोरेशन की अनुषंगी कंपनी है।

कंपनी आईटी पार्क, कार्यालयों, होटलों एवं रिहायशी इमारतों में लिफ्ट कारोबार के लिए उभरती संभावनाओं पर नजर रखे हुए है। राव ने कहा कि वित्त वर्ष 2017-18 में देश में 50,000 से अधिक लिफ्ट की मांग रही और यह बाजार पांच से छह प्रतिशत की सालाना दर से वृद्धि कर रहा है। हालांकि कंपनी ने अपनी मौजूदा बाजार हिस्सेदारी की जानकारी नहीं दी। मित्सुबिशी की प्रतिस्पर्धा इस बाजार में ओटिस, शिंडलर, कोन, थाईसेनक्रुप, हिताची, थोशिबा और फ्यूजिटेक जैसी कंपनियों से है।