5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

देश के सबसे बड़े दानवीर बने मुकेश अंबानी, दामाद आनंद पीरामल दूसरे पायदान पर

रिलायंस इंडस्ट्रीज लि. (आरआईएल) के चेयरमैन मुकेश अंबानी हुरुन इंडिया परोपकार सूची में शीर्ष पर हैं।
less than 1 minute read
Google source verification
Mukesh Ambani

देश के सबसे बड़े दानवीर बने मुकेश अंबानी, एक साल में 437 करोड़ रुपए का कर दिया दान

नई दिल्ली। रिलायंस इंडस्ट्रीज लि. (आरआईएल) के चेयरमैन मुकेश अंबानी हुरुन इंडिया परोपकार सूची में शीर्ष पर हैं, जो शनिवार को जारी किया। उन्होंने अक्टूबर 2017 से सितंबर 2018 के बीच सबसे अधिक 437 करोड़ का योगदान दिया।

अंबानी के बाद इस सूची में पीरामल समूह के चेयरमैन अजय पीरामल हैं, जिन्होंने इस अवधि में परोपरकार के लिए 200 करोड़ रुपए दान किए।

हुरुन शोध संस्थान ने 10 करोड़ रुपए से अधिक का दान देने वाले लोगों की सूची तैयार की है। इस सूची में शामिल 39 भारतीयों ने कुल 1,560 करोड़ रुपए दान दिए हैं।

अंबानी कॉर्पोरेट समाजिक जिम्मेदारी (सीएसआर) खर्च रिलायंस फाउंडेशन के माध्यम से करते हैं, जो शिक्षा, समाज, ग्रामीण विकास और स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्रों में खर्च किया जाता है।

आपको बता दें कि पिछले साल केरल में आर्इ बाढ़ में रिलायंस फाउंडेशन के जरिए 70 करोड़ रुपए से ज्यादा का दान दिया था। जिसमें कैश के अलावा खाद्य सामग्री थी।

अंबानी बार्कलेस हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2018 में भी सबसे अमीर भारतीय थे, जिसे पिछले साल सितंबर में जारी किया गया था। उनकी कुल संपत्ति 31 जुलाई 2018 को 3.71 लाख करोड़ रुपए थी।

मौजूदा समय में मुकेश अंबानी दुनिया में टाॅप 20 सबसे अमीर लोगों की सूची में शामिल हो चुके हैैं। वहीं एशिया के सबसे अमीर आदमी तमगा वो पहले ही पहन चुके हैं।