4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एक्टिंग में ही नहीं बिजनेस में भी माहिर है शाहरुख खान, इतनी है दौलत

बॉलिवुड के बादशाह शाहरुख खान का 2 नवंबर यानी आज बर्थडे है। फिल्म इंडस्ट्री से लेकर फैन्स तक, हर कोई उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहा है।
2 min read
Google source verification
Shah Rukh Khans

एक्टिंग में ही नहीं बिजनेस में भी माहिर है शाहरुख खान, इतनी है दौलत

नई दिल्ली। बॉलिवुड के बादशाह शाहरुख खान का 2 नवंबर यानी आज बर्थडे है। फिल्म इंडस्ट्री से लेकर फैन्स तक, हर कोई उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहा है। शाहरुख अपने फिल्मी स्टारडम के साथ-साथ लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए भी जाने जाते हैं।50 रुपए से अपना करियर शुरू करने वाले शाहरूख खान एक्टिंग के अलावा बिजनेस में भी नंबर वन हैं। किंग खान करोड़ों की प्रोपरटी के साथ-साथ कई लग्जरी कारों के भी मालिक हैं।

कई हॉलीवुड स्टार्स से अमीर है शाहरूख खान

फोर्ब्स मैग्जीन के मुताबिक शाहरूख खान कमाई के मामले में कई हॉलीवुड स्टार्स से भी आगे है। शाहरूख की सालाना कमाई पिछले साल 40 मिलियन डॉलर के पार चली गई थी। वहीं नेटवर्थ 5,100 करोड़ के पार चली गई थी। शाहरूख की कमाई में सबसे ज्यादा योगदान एक्टिंग के अलावा ब्रांड एंडोर्समेंट और निवेश से है। हालांकि पिछले कुछ सालों से शाहरूख खान फिल्मों में ज्यादा कुछ कमाल नहीं कर पाए हैं। लेकिन शाहरूख खान का कहना है कि वो फिल्में पैसों के लिए नहीं करते हैं।

10 से ज्यादा प्रोडक्ट्स के ब्रांड एंबेसडर हैं शाहरूख खान

फिल्मों के अलावा किंग खान की कई कंपनियां, प्रोजेक्ट, ब्रैंड एंडोर्समेंट और वेंचर हैं जिनके बल पर वह यदि एक्टिंग छोड़ दे तब भी अरबपति बने रहेंगे। शाहरुख की प्रोडक्शन कंपनी 'रेड चिलीज एंटरटेनमेंट की 200 करोड़ नेट वर्थ है। इसके अलावा शाहरुख की वीएफएक्स कंपनी रेड चिलीज वीएफएक्स भारत की सबसे बड़ी वीएफएक्स कंपनी है। शाहरुख 10 से ज्यादा प्रोडक्ट्स के ब्रांड एंबेसडर हैं। इन ऐड से उनकी सालाना इंकम 100 करोड़ रुपए है। भारत में किडजेनिया को लाने का श्रेय भी शाहरुख को जाता है। मुंबई, दिल्ली, कोलकाता जैसे शहरों में किडज़ेनिया के पार्क खुले हुए हैं। शाहरुख इस वेंचर के लगभग 26 फीसदी के हिस्सेदार हैं।

200 करोड़ के घर में रहते हैं शाहरुख खान

शाहरुख ने साल 2007 में कोलकाता नाइट राइडर्स टीम खरीदी थी। ये टीम आईपीएल में सबसे अधिक प्रॉफिट कमाने वाली कंपनी है। शाहरुख के पास मुंबई, लंदन और दुबई में घर और कुछ ज़मीने हैं जिनको वो कमर्शियल इस्तेमाल के लिए भी यूज करते हैं। किंग खान ने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ये अपने बंगले मन्नत को 13.32 करोड़ रुपए में खरीदा था। लेकिन आज ये देश के सबसे मंहगे घरों में शुमार है। आज शाहरुख के इस घर की कीमत करीब 200 करोड़ रुपए है । किंग खान हर महीने अपने बंगले मन्नत का बिजली का बिल 43 लाख रुपए भरते हैं। इतना ही नहीं किंग खान के नाम पर चांद पर भी जमीन है। किंग खान को उनकी ऑस्ट्रेलिया की एक फैन ने उन्हें ये जमीन खरीदकर गिफ्ट की थी। इतना ही नहीं शाहरूख खान कई मंहगी-मंहगी लग्जरी कारों के भी मालिक हैं।