
पी.वी.भारती बनीं कॉरपोरेशन बैंक की सीईओ, इस पद पर पहुंचने वाली है पहली महिला
नई दिल्ली। केनरा बैंक की कार्यकारी निदेशक पी.वी.भारती ने कॉरपोरेशन बैंक की प्रबंध निदेशक (एमडी) एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) का पदभार ग्रहण कर लिया है। इससे पहले ये केनरा बैंक के साथ जुड़ी हुई थीं। साल 2016 से यह केनरा बैंक में अपनी सेवाएं दे रही थीं।
पद संभालने वाली पहली महिला हैं
आपको बता दें कि एक बयान में यह जानकारी दी गई है। यहां जारी बयान में कहा गया है कि वह बैंक में यह पद संभालने वाली पहली महिला हैं। भारती ने 15 सितंबर 2016 से केनरा बैंक में कार्यकारी निदेशक के पद पर कार्यरत थीं।
37 साल का है अनुभव
भारती के पास बैंकिंग क्षेत्र में काम करने का 37 साल से अधिक का अनुभव है। उनके पास राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र तथा तमिलनाडु में विभिन्न शाखाओं में काम करने का अनुभव है। उनके पास ग्रामीण, अर्द्धशहरी, शहरी और मेट्रो शाखाओं के साथ ही प्रशासनिक कार्यालयों में भी काम करने का अनुभव है।
(ये कॉपी भाषा से ली गई है।)
Read the Latest Business News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले Business News in Hindi की ताज़ा खबरें हिंदी में पत्रिका पर
Updated on:
03 Feb 2019 06:30 pm
Published on:
03 Feb 2019 06:24 pm
