5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विजय माल्या ने 5 दिन पहले कर दिया था चौंकाने वाला खुलासा, अब लाए जाएंगे भारत

31 जनवरी को विजय माल्या की आेर से लगातार चार ट्वीट किए गए थे, जिसमें उन्होंने कर्इ तरह के खुलासे किए थे।
2 min read
Google source verification

image

Saurabh Sharma

Feb 05, 2019

Vijay Mallya

विजय माल्या ने 5 दिन पहले कर दिया था चौंकाने वाला खुलासा, अब लाए जाएंगे भारत

नर्इ दिल्ली। चार फरवरी को ब्रिटेन के गृह मंत्रालय ने विजय माल्या के प्रत्यर्पण को मंजूरी दे दी है। अब वो इस फैसले की अपील ब्रिटेन के हार्इकाेर्ट में करेंगे। लेकिन उन्होंने पांच दिन पहले एक एेसा खुलासा किया था जिसके बारे में कोर्इ नहीं सोच सकता था। उन्होंने 31 जनवरी को चार ट्वीट के माध्यम से भारत सरकार आैर जांच एजेंसियों की पोल खोली थी। साथ अपना दर्द बयां किया था। आइए आपको भी बताते हैं कि उन्हाेंने अपने ट्वीट में क्या कहा था…

पांच दिन पहले माल्या ने किया था बड़ा खुलासा
31 जनवरी को विजय माल्या ने ट्वीट करते हुए कहा था कि डीआरटी रिकवरी ऑफिसर्स ने समूह की 13,000 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त कर ली है। उन्होंने कहा था कि उन्होंने रकम भारतीय बैंकों की मदद से जब्त की है। इतनी रकम जब्त करने के बाद भी उसके बारे में पूरी दुनिया में फैलाया जा रहा है कि वो 9 हजार करोड़ रुपए भाग गया है, जिससे बैंकों को बड़ा नुकसान हुअा है। उन्होंने अपने दूसरे ट्वीट में इस बात को भी जोर देकर कहा था कि जब बैंक आैर सरकार ब्याज सहित 9 हजार करोड़ करोड़ रुपए की बात कर रही है तो 13 हजार करोड़ रुपए की संपत्ति क्यों जब्त की जा रही है। अभी तो इस बात की पुष्टी होनी है कि रकम है कितनी?

यह भी उठाया था सवाल
उन्होंने अपने अगले ट्वीट में इस बात का भी खुलासा किया कि भारतीय बैंकों ने इंग्लैंड में कुछ एजेंट्स को आेपन लाइसेंस दिया हुआ है। जो उसके चल रहे केसों में अड़ंगा डाल रहे हैं। एेसे में विजय माल्या ने अपने ट्वीट में सवाल भी उठाया था कि इन तरीकों के लीगल फीस के रूप में खर्च किए जा रहे सार्वजनिक धन के लिए कौन जिम्मेदार है? आपको बता दें कि 5 जनवरी को मुंबई की एक अदालत ने विजय माल्या को भगोड़ा आर्थिक अपराधी करार दिया था।