4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सोनाक्षी सिन्हा के साथ हुई धोखाधड़ी, कंपनी ने नहीं की कोई सुनवाई

शत्रुध्न सिन्हा की बेटी और बॉलीवुड की स्टार्स सोनाक्षी सिन्हा के साथ धोखाधड़ी हुई है।
less than 1 minute read
Google source verification
sonakshi

सोनाक्षी सिन्हा के साथ हुई धोखाधड़ी, कंपनी ने नहीं की कोई सुनवाई

नई दिल्ली। शत्रुध्न सिन्हा की बेटी और बॉलीवुड की स्टार्स सोनाक्षी सिन्हा के साथ धोखाधड़ी हुई है। और ये धोखा किया है दुनिया की बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन ने। कंपनी की इस हरकत के बाद सोनाक्षी ने अपने ट्विटर पर इस मामले को पोस्ट किया। जिसके बाद से कंपनी को देश के लोग जमकर खड़ी खोटी सुना रहे हैं। आइए जानते हैं कि आखिर क्या हुआ सोनाक्षी के साथ…

18000 रुपए का मामला

दरअसल, सोनाक्षी सिन्हा ने अमेजन से ऑनलाइन शॅापिंग की। जहां उन्होंने तकरीबन 18,000 रुपए का Bose कंपनी का हेडफोन ऑर्डर किया था, मगर डिलिवरी के बाद जब उन्होंने बॉक्स खोला तो उसमें से लोहे का टुकड़ा निकला।

कंपनी का उड़ रहा मजाक

अमेजन की इस हरकत के बाद अपनी नाराजगी जताते सोनाक्षी सिन्हा ने अपने ट्विटर पर लिखा कि वो अमेजन द्वारा ठगा हुआ महसूस कर रही हैं। ' इसके बाद सोनाक्षी ने कस्टमर केयर पर सवाल उठाते हुए कहा कि शिकायत के बावजूद कस्टमर केयर ने उनकी मदद नहीं की। सोनाक्षी के इस ट्वीट को देखने के बाद लोगों ने भी जमकर अमेजन की खिल्ली उड़ाई और एक के बाद एक ढ़ेरों ट्वीट्स किए हैं।

कई लोग हो चुके है शिकार

ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि लोग ऑनलाइन शापिंग में ठगी का शिकार हो रहे हैं। इससे पहले भी कभी फोन की जगह साबून की टिकिया तो कभी लकड़ी के टुकड़े की डिलिवरी का मामला सामने आया है। हाल ही में एक ग्राहक ने Amazon से OnePlus 6T ऑर्डर किया था और जब ये फोन डिलिवर तो बॉक्स खोलने पर साबुन निकला था। अगर कंपनी को अपनी साख बचानी है तो कंपनी को इस तरह के ठगी रोकने के लिए कड़े कदम उठाने पड़ेंगे।