5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

5G के सॉफ्टवेयर बनाने के लिए टेक महिंद्रा और जापानी कंपनी में करार

टेक महिंद्रा के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी सीपी गुरनानी का कहना है कि इस भागीदारी से हमें आगे 5जी में नवाचार करने में मदद मिलेगी।
less than 1 minute read
Google source verification
Tech Mahindra

5G के सॉफ्टवेयर बनाने के लिए टेक महिंद्रा और जापानी कंपनी में करार

नई दिल्ली। सॉफ्टवेयर दिग्गज टेक महिंद्रा ने सोमवार को जापान की इलेक्ट्रॉनिक कंपनी राकुटेन के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसके तहत अलगी पीढ़ी (4जी और 5जी) के सॉफ्टवेयर-डिफाइन्ड नेटवर्क प्रयोगशालाओं की बेंगलुरू और टोक्यों में स्थापना की जाएगी। टेक महिंद्रा के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी सीपी गुरनानी ने एक बयान में कहा कि राकुतेन के साथ हमारी भागीदारी से हमें आगे 5जी में नवाचार करने में मदद मिलेगी और हमें ग्राहक अनुभव को उन्नत बनाने तथा मोबाइल नेटवर्क टेक्नॉलजी के बदलाव का अगुवा बनने में मदद मिलेगी।

नवाचार को प्रोत्साहन पर रहेगा फोकस

राकुतेन के चेयरमैन, अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी मिकी मिकीतानी ने कहा कि हम टोक्यो और बेंगलुरू में विश्वस्तरीय लैब लांच करने के लिए टोक्यो महिंद्रा के साथ भागीदारी कर उत्साहित हैं, जो अगली पीढ़ी के 5जी सक्षम मोबाइल ब्राडबैंक के सृजन में योगदान देगा। टोक्यो और बेंगलुरू के नेटवर्क लैब्स का ध्यान दूरसंचार उद्योग में नवाचार को प्रोत्साहन देने पर होगा, जिसमें हम टेक महिंद्रा की 5जी डोमेन में क्षमताओं का लाभ उठाएंगे।