5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बंग्ला-गाड़ी खाेने के बाद अब विजय माल्या के हाथ से फिसल सकता है सोने का टाॅयलेट, अदालत ने दिया फरमान

दि किंग ऑफ़ गुड टाइम्स कह जाने जाने वाले कारोबारी विजय माल्या का बुरा वक्त शुरू हो चुका है। भारत सरकार लगातार माल्या को ब्रिटेन से वापस लाने और कर्ज की वसूली करने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है।

2 min read
Google source verification
mallya

बंग्ला-गाड़ी खाेने के बाद अब विजय माल्या के हाथ से फिसल सकता है सोने का टाॅयलेट, अदालत ने दिया फरमान

नई दिल्ली। दि किंग ऑफ़ गुड टाइम्स कह जाने जाने वाले कारोबारी विजय माल्या का बुरा वक्त शुरू हो चुका है। भारत सरकार लगातार माल्या को ब्रिटेन से वापस लाने और कर्ज की वसूली करने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है। ब्रिटेन में रहने के बाद माल्या अपनी चकाचौंध वाली जीवन शैली को लगातार खोते जा रहे हैं। माल्या की संपतियों को एक के बाद एक जब्त किया जा रहा है।

जब्त होगा माल्या का गोल्डन टॉयलेट

इसी कड़ी में अब माल्या की वो प्रापर्टी भी जब्त होने की कगार पर है। जिसमे सोने का टॉयलेट लगा है। माल्या का गोल्ड टॉयलेट कॉर्नवॉल टेरेस में माल्या के रीजेंट पार्क हवेली में है, जो केंद्रीय लंदन में है। दरअसल स्विस बैंक द्वारा कर्ज की वसूली के लिए जब्ती की कार्यवाही के खिलाफ माल्या की कानूनी टीम की दलीलों को यूके कोर्ट ने खारिज कर दिया है। अब लंदन के पॉश इलाके में स्थित घर और उसमें बने गोल्डन टॉयलेट से माल्या को हाथ धोना पड़ सकता है।

88 हजार पाउंड का करना होगा भुगतान

मुंबई मिरर रिपोर्ट के मुताबिक, अदालत ने इस संपत्ति को यूके हाई कोर्ट में डॉ विजय माल्या, उनके परिवार और यूनाइटेड ब्रूवरीज ग्रुप कॉर्पोरेट गेस्ट के लिए उच्च वर्ग का मकान बताया गया था। माल्या को अंतरिम कानूनी लागत के हिस्से के रूप में यूबीएस को 88 हजार पाउंड का भुगतान करने का भी निर्देश दिया है।

मई में होगी अगली सुनवाई

बैंक में गिरवी रखरकर लिए गए 20.4 मिलियन पाउंड के कर्ज की अदायगी नहीं करने पर सेन्ट्रल लंदन के कॉर्नवॉल टेरेस स्थित संपत्ति को जब्त करने की मांग की थी। साथ ही बैंक से लिए गए कर्ज की सारी जानकरी मांगी है। इस मामले की फाइनल सुनवाई मई 2019 में होगी। मीडिया रिपोर्टस की माने तो फाइनल सुनवाई में माल्या के हाथों से उसका घर और गोल्डन टॉयलेट निकल सकता है। साथ ही कर्ज की वसूली करने के लिए कोर्ट उसके घर और गोल्डन टॉयलेट को निलाम कर सकती है।