
व्हॉट्सएप के चीफ ऑफिसर नीरज अरोरा ने छोड़ी कंपनी, ये है कारण
नई दिल्ली। व्हॉट्सएप के को-फाउंडर जेन कोयुम के फेसबुक छोड़ने के बाद अब व्हॉट्सएप के चीफ ऑफिसर नीरज अरोरा ने भी कंपनी छोड़ने की घोषण कर दी है। नीरज अरोरा ने सोमवार को कंपनी छोड़ने का ऐलान किया है। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब व्हॉट्सएप के किसी बड़े अधिकारी ने कंपनी को छोड़ने का फैसला किया है। इसी साल के भीतर व्हॉट्सएप के कई बड़े अधिकारी कंपनी छोड़ के जा चुके हैं। फेसबुक के अधिग्रहण के बाद धीरे धीरे कंपनी के पुराने आला अधिकारियों ने कंपनी छोड़ दी है।
अरोरा ने इन्हें कहा धन्यवाद
अरोरा ने कंपनी छोड़ने का ऐलान करने के बाद कहा कि उन्हें याकिन है कि व्हॉट्सएप सुरक्षित और विश्वनीय कम्युनिकेशन का साधन बना रहेगा। इसके बाद अरोरा ने फेसबुक पर पोस्ट डालकर व्हॉट्सएप के को-फाउंडर जेन कोयुम और ब्रायन एक्टन को धन्यवाद कहा। आपको बता दें कि व्हॉट्सएप के दोनों ही को-फाउंडर एक साल पहले कंपनी छोड़ चुके हैं।
अरोरा ने इसलिए छोड़ी कंपनी
कंपनी छोड़ने को लेकर अरोरा का कहना है कि उन्होंने ये फैसला इसलिए लिया क्योंकि वो अपने परिवार को वक्त नहीं दे पा रहे थे। अब वो सारा समय अपने परिवार के साथ बिताना पसंद करेंगे। उन्होंने अपने परिवार के साथ कुछ निजी समय बिताने के लिए ही ये कदम उठाया है। आपको बता दें कि नीरज इंडियन स्कूल ऑफ बिजनस (ISB) के छात्र रह चुके हैं और वॉट्सऐप से जुड़ने से पहले वह गूगल के साथ का करते थे।
Updated on:
27 Nov 2018 02:08 pm
Published on:
27 Nov 2018 02:00 pm
