4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

iphone निर्माता कंपनी Apple ने यूके में बंद किए अपने सभी स्टोर, जानिए क्या है वजह

बता दें कि एप्पल यूके में 38 स्टोर संचालित करता है। एप्पल के माइकल स्टीबर ने एक ट्वीट करते हुए इस बारे में बताया।

2 min read
Google source verification
apple.png

कोरोना महामारी (Corona Virus) की वजह से पूरी दुनिया परेशान है। इस महामारी की वजह से पूरी दुनिया के देशों में व्यापार पर भी असर पड़ रहा है। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए कई देषों में रिटेल स्टोर्स बंद हैं। आईफोन निर्माता कंपनी एप्पल ने भी युनाइटेड किंगडम (यूके) में Covid-19 महामारी में वृद्धि के बाद सभी रिटेल स्टोर को अस्थायी रूप से बंद कर दिए हैं। इसके अलावा एप्पल ने कैलिफोर्निया, मैक्सिको, ब्राजील में भी स्टोर बंद कर दिया है। London में करीब एक दर्जन से अधिक स्टोर को बंद किया गया है।

यूके में एप्पल के 38 स्टोर
टेक दिग्गज ने अब इंग्लैंड और स्कॉटलैंड में नए दौर के कठिन Lockdown के बाद यूके में अपने शेष 18 रिटेल स्टोर अस्थायी रूप से बंद कर दिए हैं। एप्पल के माइकल स्टीबर ने एक ट्वीट करते हुए बताया कि यूके के सभी 18 एप्पल स्टोर 5 जनवरी से बंद हो जाएंगे, जिसमें स्कॉटलैंड के स्टोर भी शामिल हैं। एप्पल यूके में 38 स्टोर संचालित करता है, जिनमें से 20 स्टोर पिछले साल दिसंबर के महीने में ही बंद हो गए थे।

यह भी पढ़ें-नए साल में लॉन्च होगा सोने से बना Apple Airpods max, कीमत जानक उड़ जाएंगे होश

सिर्फ ऑनलाइन ऑर्डर
रिपोर्ट में कहा गया है, दिसंबर में घोषित टीयर-4 Covid प्रतिबंधों के बाद सिर्फ ऑनलाइन ऑर्डर लिए जा रहे हैं। Britain के Prime Minister Boris Johnson ने घोषणा की कि कोरोना वायरस महामारी में वृद्धि के बाद इंग्लैंड एक और Lockdown में प्रवेश करेगा। उन्होंने देश भर के लोगों से घर पर रहने का आग्रह किया है।

यह भी पढ़ें-Google के स्टेडिया प्रो में शामिल होने जा रहे 4 नए गेम्स, जानिए इनकी कीमत के बारे में

कुल 2,721,622 मामले और 75,547 मौतें
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, नवीनतम अपडेट में Britain में एक दिन में 58,784 लोग इस वायरस से संक्रमित पाए गए, जो महामारी की शुरूआत के बाद से उच्चतम दैनिक आंकड़ा है। देश में अब कुल 2,721,622 मामले और 75,547 मौतें हुई हैं।