5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Google के स्टेडिया प्रो में शामिल होने जा रहे 4 नए गेम्स, जानिए इनकी कीमत के बारे में

इन गेम्स में ऐरी एंड सीक्रेट ऑफ सीजन्स, फिगमेंट, एफ1 2020 और हॉटलाइन मियामी शामिल होंगे। कंपनी इसके अलावा गूगल सर्च में भी कुछ बदलाव करने जा रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mahendra Yadav

•

Updated: 26 Dec 2020, 10:47 PM IST

google.png

सॉफ्टवेयर दिग्गज कंपनी गूगल इन दिनों अपनी सर्विसेज अपग्रेड करने में जुटी है। इसके लिए गूगल नए फीचर्स रोल आउट कर रही है। अब गूगल के गेम स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म स्टेडिया में अगले साल जनवरी में स्टेडिया प्रो के एक हिस्से के तौर पर इसके कलेक्शन में चार नए गेम्स शामिल किए जाएंगे। 9 टू 5 गूगल की रिपोर्ट के मुताबिक, इन गेम्स में ऐरी एंड सीक्रेट ऑफ सीजन्स, फिगमेंट, एफ1 2020 और हॉटलाइन मियामी शामिल होंगे।

कीमत
वहीं कीमत की बात करें तो रिपोर्ट के अनुसार, फिगमेंट की कीमत 19.99 डॉलर यानि कि 1470.68 रुपये है, हालांकि इस पर अभी डिसकांउट है, जिसके चलते इसकी कीमत 11.99 डॉलर यानि कि 882.12 रुपये है। इस श्रेणी में एफ1 2020 की कीमत सबसे अधिक यानि कि 59.99 डॉलर है, जो कि भारतीय मुद्रा के हिसाब से 4413.52 बैठती है। हालांकि यह अभी 29.99 डॉलर या 2206.39 रुपये में उपलब्ध है।

यह भी पढ़ें -हुआ खुलासा, ऐसा होगा सैमसंग का ट्रैकिंग डिवाइस Galaxy Smart tag, रखेगा आपके डिवाइसेज पर नजर

30 से अधिक गेम्स
इनके अलावा, ऐरी एंड सीक्रेट ऑफ सीजन्स और हॉटलाइन मियामी की कीमत क्रमशरू 39.99 डॉलर (2942.10 रुपये) और 9.99 डॉलर (734.97 रुपये) है। बता दें कि इस वक्त स्टेडिया प्रो के सब्सक्रिप्शन के हिस्से के रूप में 30 से अधिक गेम्स उपलब्ध हैं, जिसकी कीमत करीब-करीब 740 रुपये है।

यह भी पढ़ें -अगर नहीं किया ये काम तो 2021 से पुराने स्मार्टफोन में नहीं चला पाएंगे इंटरनेट, यहां जानें डिटेल

गूगल सर्च में भी होंगे बदलाव
बता दें कि कंपनी इसके अलावा गूगल सर्च में भी कुछ बदलाव करने जा रही है। हाल ही एक रिपोर्ट में इस बात का दावा किया गया कि गूगल सर्च के इंटरफेस में कुछ बदलाव होने जा रहे हैं। इससे यूजर्स को सर्चिंग में आसानी होगी। बताया जा रहा है कि इस नए बदलाव से जब यूजर्स किसी लिंक पर माउस को रखेंगे तो उसका प्रीव्यू नजर आ जाएगा। इससे यूजर्स को सर्चिंग आसानी होगी और उनका समय भी बचेगा।