5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हुआ खुलासा, ऐसा होगा सैमसंग का ट्रैकिंग डिवाइस Galaxy Smart tag, रखेगा आपके डिवाइसेज पर नजर

सैमसंग गैलेक्सी स्मार्ट टैग ट्रैकर एक गोल वगार्कार होगा जो टाइल ट्रैकर्स की याद दिलाता है।रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि स्मार्ट टैग काले और सफेद (ओट्स) के कलर में आएगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mahendra Yadav

•

Updated: 25 Dec 2020, 5:06 PM IST

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी सैमसंग (Samsung) इन दिनों नई-नई टेक्नोलॉजी पर काम कर रहा है। इन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल वह अपने गैजेट्स में कर रहा है। अब आईफोन निर्माता कंपनी एप्पल (Apple) के एयरटैग की तरह सैमसंग भी एक नए ट्रैकिंग डिवाइस (Tracking Device) पर काम कर रहा है। सैमसंग के इस ट्रैकिंग डिवाइस को गैलेक्सी स्मार्ट टैग (Galaxy Smart Tag ) नाम दिया गया है। एक नई रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि यह करीबी डिवाइसेस पर नजर रखेगी। रिपोर्ट के अनुसार, सैमसंग गैलेक्सी स्मार्ट टैग ट्रैकर एक गोल वगार्कार होगा जो टाइल ट्रैकर्स की याद दिलाता है।

कनेक्टेड फोन को खोजेगा
इसका केंद्र एक रिंग के आकार का है और इसके टॉप में एक कट-आउट लगा है। यह एक बटन हो सकता है, जिसे कनेक्टेड फोन खोजने के लिए दबाया जा सकता है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि स्मार्ट टैग काले और सफेद (ओट्स) के कलर में आएगा। एक छोटा एनीमेशन भी ट्रैकर की ट्रैकिंग (ब्लूटूथ) कार्यक्षमता को दशार्ता है। इससे पहले, गैलेक्सी स्मार्ट टैग नाम का एक नया उपकरण इंडोनेशियाई टेलीकॉम सर्टिफिकेशन फाइलिंग के दौरान देखा गया था।

यह भी पढ़ें-आपका खोया फोन ढूंढ निकालेगा सैमसंग का यह अनोखा एप, जानिए कैसे करता है काम

गैलेक्सी एस 21 सीरीज के साथ हो सकता है लॉन्च
एप्पल भी एयरटैग नाम के टाइल-ट्रैकर पर काम कर रहा है, लेकिन इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि टेक दिग्गज ने ब्लूटूथ-आधारित इस ट्रैकर को कब लॉन्च करेगा। गैलेक्सी स्मार्ट टैग के सर्टिफिकेशन के समय से पता चलता है कि इसे गैलेक्सी एस 21 सीरीज के आयोजन के दौरान पेश किया जा सकता है। सैैमसंग ने अक्टूबर में स्मार्टथिंग फाइंड सर्विस की घोषणा की थी जो गैलेक्सी डिवाइसेस को जल्दी और आसानी से ढूंढ सकती है।

यह भी पढ़ें-Samsung ने लॉन्च किया अनोखा डिवाइस, न बार-बार कपड़े धोने की परेशानी और न सुखाने के लिए धूप का इंतजार

गैलेक्सी एस21 सीरीज में बायोमेट्रिक वॉयस-अनलॉक फीचर
सैमसंग की ओर से अपने आगामी गैलेक्सी एस21 सीरीज को बिक्सबी वॉयस के साथ पेश करने की बात कही जा रही है, जो कि एक बायोमेट्रिक वॉयस-अनलॉक फीचर है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, गैलेक्सी एस21 सीरीज में वन यूआई के रनिंग वर्जन 3.1 को लॉन्च किए जाने की उम्मीद है, जैसे कि गैलेक्सी एस20 और गैलेक्सी एस10 क्रमशरू वन यूआई 2.1 और वन यूआई 1.1 पर रन करता है।