Beats ने लॉन्च किए Powerbeats Pro 2 ईयरबड्स, हार्ट रेट मॉनिटरिंग के साथ मिलेंगे खास फीचर्स
Beats ने Powerbeats Pro 2 ईयरबड्स लॉन्च किए, जो खासतौर पर स्पोर्ट्स और वर्कआउट के लिए डिजाइन किए गए हैं। इसमें हार्ट रेट मॉनिटरिंग, नॉइज कैंसलेशन और वाटर रेसिस्टेंस जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसमें AirPods Pro 2 वाली चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है।
Beats Powerbeats Pro 2 Launched: टेक कंपनी Beats ने हल ही में नए वायरलेस ईयरबड्स Powerbeats Pro 2 को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया है, जिसमें भारत भी शामिल है। ये ईयरबड्स खासतौर पर स्पोर्ट्स और वर्कआउट के लिए डिजाइन किए गए हैं। इनमें सिक्योर-फिट ईयर हुक, एक्टिव नॉइज कैंसलेशन (ANC) और ट्रांसपेरेंसी मोड जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं।
Beats Powerbeats Pro 2: पहली बार हार्ट रेट मॉनिटरिंग फीचर
Powerbeats Pro 2 Beats के पहले ऐसे ईयरबड्स हैं जिनमें हार्ट रेट मॉनिटरिंग का फीचर दिया गया है। इसमें LED ऑप्टिकल सेंसर हैं, जो हर सेकंड 100 बार ब्लड फ्लो स्कैन करते हैं और यूजर की हार्ट रेट को मॉनिटर करते हैं। यह फीचर ऑप्शनल है और इसे ऑन/ऑफ किया जा सकता है।
Apple H2 चिप से होगा बेहतरीन कनेक्टिविटी
Beats, जो कि Apple के स्वामित्व वाली कंपनी है, ने इन ईयरबड्स में Apple H2 चिप का इस्तेमाल किया है। यह वही चिप है जो AirPods Pro 2 में मिलती है, जिससे ये Apple डिवाइसेस के साथ आसानी से पेयर हो जाते हैं और बेहतर ऑडियो परफॉर्मेंस देते हैं।
कीमत - 29,900 रुपये कलर ऑप्शंस - Jet Black, Quick Sand, Hyper Purple, Electric Orange अवेलिबिलिटी - 13 फरवरी से Apple India वेबसाइट पर बिक्री शुरू (प्री-ऑर्डर पहले से जारी)
Beats Powerbeats Pro 2: खास फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
बेहतर फिटिंग और डिजाइन - लाइटवेट निकेल-टाइटेनियम ईयर हुक से लैस हैं, जो 20% हल्के और ज्यादा फ्लेक्सिबल हैं।
साउंड और नॉइज कैंसलेशन - Active Noise Cancellation (ANC) से बाहरी शोर कम होगा। Transparency Mode से जरूरत पड़ने पर बाहरी आवाजें सुनी जा सकती हैं। पर्सनलाइज्ड स्पेशियल ऑडियो और डायनामिक हेड ट्रैकिंग का सपोर्ट दिया गया है।
पानी और पसीने से सेफ्टी - Powerbeats Pro 2 IPX4 रेटिंग के साथ आता है, जिससे यह पसीने और हल्की बारिश में भी खराब नहीं होगा।
चार्जिंग और बैटरी लाइफ - इसमें USB-C चार्जिंग पोर्टदिया गया है। कुल 45 घंटे की बैटरी लाइफ और प्रत्येक ईयरबड 10 घंटे तक लगातार चलने का दावा है। 5 मिनट की फास्ट चार्जिंग से 1.5 घंटे का प्लेबैक मिलेगा। 33% छोटा चार्जिंग केस, जिससे इसे आसानी से कैरी किया जा सकता है।
बेहतर कॉलिंग और माइक्रोफोन क्वालिटी - AirPods Pro जैसे तीन-माइक्रोफोन सेटअप के साथ क्लियर वॉयस क्वालिटी देखने को मिलेगी।
Beats Powerbeats Pro 2 खासतौर पर स्पोर्ट्स और फिटनेस को ध्यान में रखकर डिजाइन किये गए हैं। इनमें बेहतर साउंड क्वालिटी, एडवांस नॉइज कैंसलेशन और हार्ट रेट मॉनिटरिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं। Apple इकोसिस्टम के साथ इसकी स्मूद कनेक्टिविटी इसे प्रीमियम ईयरबड्स की कैटेगरी में इसे स्ट्रांग बनाती है।