
Apple ने iOS 18.3 अपडेट के ठीक एक हफ्ते बाद एक नया और जरूरी सिक्योरिटी अपडेट iOS 18.3.1 जारी किया है। यह अपडेट सभी इलिजिबल iPhones के लिए सोमवार को जारी किया गया और इसमें कुछ जरूरी सुरक्षा खामियों को ठीक किया गया है।
अगर आप पहले से iOS 18.3 पर हैं, तो iOS 18.3.1 अपडेट का साइज लगभग 450 MB होगा। इस अपडेट में एक Zero-Day Exploit का समाधान किया गया है, जिससे कानून प्रवर्तन एजेंसियां iPhone को अनलॉक कर सकती थीं।
Apple ने अपने सिक्योरिटी अपडेट में कहा,"एक फिजिकल अटैक से लॉक किए गए iPhone में USB Restricted Mode को बंद किया जा सकता है। हमें इस खामी के दुरुपयोग की जानकारी मिली है, जिसमें कुछ खास व्यक्तियों को निशाना बनाया गया था।"
इस अपडेट के बाद, यदि कोई फिजिकल अटैक किया जाता है, तो भी USB Restricted Mode को बंद करने और डेटा ट्रांसमिट करने की क्षमता को रोक दिया गया है।
iOS 18.3.1 अपडेट में कोई नया फीचर शामिल नहीं किया गया है, लेकिन यह iPhone की सिक्योरिटी को स्ट्रांग करता है। इसलिए, यह अपडेट iPhone यूजर्स के लिए बेहद जरूरी है।
यह अपडेट iPhone XS और उसके बाद के सभी मॉडल्स के लिए उपलब्ध है। अगर आपका iPhone इस अपडेट के लिए इलिजिबल है, तो इसे जितनी जल्दी हो सके इंस्टॉल करने की सलाह है।
Apple ने iPads के लिए भी iPadOS 18.3.1 अपडेट जारी किया है। यह अपडेट नीचे दिए गए iPad मॉडल्स के लिए उपलब्ध है।
iPad Pro 13-inch
iPad Pro 12.9-inch (3rd जनरेशन और बाद के मॉडल्स)
iPad Pro 11-inch (1st जनरेशन और बाद के मॉडल्स)
iPad Air (3rd जनरेशन और बाद के मॉडल्स)
iPad (7th जनरेशन और बाद के मॉडल्स)
iPad mini (5th जनरेशन और बाद के मॉडल्स)
यह अपडेट भी इसी सुरक्षा खामी को ठीक करता है। iPad यूजर्स को भी सलाह है कि जल्द से जल्द अपने डिवाइसेज को अपडेट कर लें।
Updated on:
12 Feb 2025 03:33 pm
Published on:
12 Feb 2025 12:32 pm
बड़ी खबरें
View Allटेक्नोलॉजी
ट्रेंडिंग
