Instagram ने भारत में अपना Teen Accounts लॉन्च किया है, जो बिल्ट-इन प्रोटेक्शन के साथ आता है। यह फीचर पहले अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया और कनाडा में लॉन्च किया गया था और अब भारतीय यूजर्स को भी इसका बेनिफिट मिलेगा। यह फीचर खासतौर पर छोटे बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। इसमें हाई-सेफ्टी सेटिंग्स शामिल हैं, जो एडल्ट और संवेदनशील कंटेंट को बच्चों की पहुंच से दूर रखती हैं। इसके अलावा, बच्चों को उनकी उम्र के हिसाब से उचित कंटेंट ही दिखाया जाएगा।