27 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चीन ने 2 अंतरिक्षयात्रियों के साथ भेजा मानवयुक्त अंतरिक्ष यान, एक महीने तक प्रयोगशाला में होगी ‘नई खोज’

दो दिन के अंदर यह पृथ्वी की परिक्रमा कर रहे तियांगॉन्ग-2 अंतरिक्ष प्रयोगशाला पर पहुंच जाएगा और दोनों अंतरिक्षयात्री वहां 30 दिनों तक रहेंगे।

less than 1 minute read
Google source verification

मेरठ

image

Nakul Devarshi

Oct 17, 2016

चीन ने पृथ्वी की परिक्रमा कर रहे अपने दूसरे प्रायोगिक प्रयोगशाला पर दो अंतरिक्ष यात्रियों को भेजने के लिए सोमवार को एक मानवयुक्त अंतरिक्ष यान लांच किया।

चीन के सरकारी टेलीविजन के अनुसार सुबह साढ़े 7 बजे (भारतीय समयानुसार 5 बजे) उत्तरी चीन के जियूकुआन उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र से अंतरिक्ष यान शेनझोउ-11 को अंतरिक्ष मिशन पर रवाना किया गया।

शेनझोउ -11 में दो अंतरिक्ष यात्री जिंग हैपेंग (50) और 37 वर्षीय चेन डोंग सवार हैं। दो दिन के अंदर यह पृथ्वी की परिक्रमा कर रहे तियांगॉन्ग-2 अंतरिक्ष प्रयोगशाला पर पहुंच जाएगा और दोनों अंतरिक्षयात्री वहां 30 दिनों तक रहेंगे।

दोनों अंतरिक्ष यात्रियों को तियांगॉन्ग-2 प्रयोगशाला में उतारने और इससे खुद को अलग करने के बाद शेनझोउ-11 अंतरिक्ष यान एक दिन के अंदर पृथ्वी पर वापस आ जाएगा।

गौरतलब है कि चीन ने अपना पहला मानवयुक्त अंतरिक्ष अभियान वर्ष 2003 में शुरू किया था। चीन अब अमेरिका और यूरोपीय देशों की बराबरी करने की मुहिम के तहत अपने अंतरिक्ष कार्यक्रम में अरबों रुपये खर्च करता है। वर्ष 2020 तक चीन की अपने पहले मंगल अभियान शुरू करने की भी योजना है।

ये भी पढ़ें

image