
दुनिया के कई देशों में यूजर्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक (Facebook) की चारों सर्विसेज को लेकर शिकायतें की। दरअसल, फेसबुक (Facebook), फेसबुक, मैसेंजर (Facebook Messenger), इंस्टाग्राम (Instagram) और व्हाट्सएप (WhatsApp) के ठप होने को लेकर शिकायतें की। कई यूजर्स ने शिकायत की और बताया कि उनके सोशल मीडिया एप्स नहीं चल रहे हैं। सेवाएं ठप होने से सबसे ज्यादा यूरोप के यूजर्स प्रभावित हुए हैं। वहीं अमरीका में भी कुछ यूजर्स को इन दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। हालांकि भारत में कितने यूजर्स को ये दिक्कत आई है, फिलहाल इस बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है।
मिलीं 1000 से ज्यादा शिकायतें
बता दें कि यूजर्स का कहना है कि वे ट्विटर, फेसबुक, इंस्टा और व्हाट्सएप को एक्सेस करने में परेशानी हुई। डाउनटाइम ट्रैकिंग साइट डाउनडिटेक्टर की रिपोर्ट के अनुसार, यूरोप में इसका सबसे ज्यादा असर देखने को मिला। यूरोप से करीब 1000 से ज्यादा शिकायतें मिली है। यूजर्स का कहना है कि उन्हें रात के 3 बजे से परेशानी आना शुरू हुई।
फेसबुक और इंस्टा के डायरेक्ट मैसेंजर में भी परेशानी
कुछ यूजर्स ने शिकायतें की हैं कि उन्हें फेसबुक और इंस्टा के डायरेक्ट मैसेंजर में भी दिक्कतें आ रही हैं। भारतीय यूजर्स को इस दिक्कत से ज्यादा परेशानी नहीं हुई। हालांकि कुछ यूजर्स ने इसकी बात सोशल मीडिया पर जरूर शेयर की है। वहीं फेसबुक की तरफ से फिलहाल इस मामले में बयान सामने नहीं आया है कि ऐसा किस वजह से हुआ।
यूजर्स ने ट्विटर पर दी प्रतिक्रिया
फेसबुक मैसेंजर, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित कुछ एप्स की सर्विस डाउन होने के बाद से ही यूजर्स ट्विटर पर इस बारे में अपनी शिकायतें और प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई यूजर्स ने तो ट्विटर पर मैसेंजर और इंस्टाग्राम की सर्विस डाउन होने का स्क्रीन शॉट शेयर कर अपनी शिकायत दर्ज कराई है।
यूट्यूब और स्पोटीफाई भी हुए थे डाउन
बता दें कि इससे पहले कुछ देशों में यूट्यूब और म्यूजिक स्ट्रीमिंग सर्विस स्पोटीफाई की सर्विस भी ठप हो गई थी। स्पोटीफाई को लेकर बीते दिनों खबरें सामने आई थी कि करीब 1 घंटे तक इसकी सर्विस ठप हो जाने से लोग अपना मनपसंद संगीत नहीं सुन पाए। इससे पहले वीडियो प्लेटफॉर्म यूट्यूब की सर्विस भी कुछ देर के लिए ठप हो गई थी।
Published on:
11 Dec 2020 10:37 am
बड़ी खबरें
View Allटेक्नोलॉजी
ट्रेंडिंग
