2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Google Pixel स्मार्टफोन्स के लिए आया नया अपडेट, इन समस्याओं से निजात, सिक्योरिटी के लिए भी जरूरी

Google Pixel Update: यह अपडेट पिक्सल 9 डिवाइस के लिए लगभग 15.48MB का है, और इसका साइज डिवाइस के मॉडल के हिसाब से अलग हो सकता है। यह अपडेट रोल आउट हो चुका है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Rahul Yadav

•

Updated: 6 Feb 2025, 12:56 PM IST

Google Pixel February 2025 Update

Google Pixel February 2025 Update: गूगल अपने पिक्सल डिवाइस के लिए फरवरी 2025 का ओवर-द-एयर (OTA) अपडेट जारी किया। यह अपडेट गूगल के पिक्सल 9 सीरीज, पिक्सल टैबलेट और पुराने पिक्सल डिवाइसों पर उपलब्ध है, जो एंड्रॉयड 15 पर चल रहे हैं। इस अपडेट में ऑडियो और ब्लूटूथ से जुड़ी समस्याओं का समाधान किया गया है, साथ ही एक जरूरी सिक्योरिटी पैच भी शामिल है।

सिक्योरिटी पैच और बग फिक्स

फरवरी 2025 के अपडेट में सिक्योरिटी से जुड़ी बड़ी समस्या को ठीक किया गया है। यह समस्या की पहचान CVE-2024-53842 के रूप में की गई थी,जो बेसबैंड सबकॉम्पोनेंट को प्रभावित कर रहा था। इस समस्या को अपडेट के साथ ठीक कर दिया गया है, और इसे क्रिटिकल कैटेगिरी में किया गया था।

ये भी पढ़ें-ChatGPT और DeepSeek पर सरकार का अलर्ट, अधिकारियों को दी AI टूल्स से दूर रहने की सलाह

इसके साथ ही कुछ बग्स को भी फिक्स किया गया है। जिसमें एंड्रॉयड ऑटो पर ऑडियो आउटपुट की समस्या सामने आ रही थी। पिक्सल 6 से लेकर पिक्सल 9 प्रो फोल्ड तक के डिवाइसों में यूजर्स को इस समस्या का सामना करना पड़ रहा था, जिसे अब ठीक कर दिया गया है। पिक्सल 9 सीरीज सार्टफोन्स में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी की समस्या सामने आई थी, जिसकी वजह से कुछ ब्लूटूथ डिवाइस या एक्सेसरी से कनेक्ट नहीं हो पा रहे थे, यह समस्या अब हल हो गई है।

इन डिवाइसेज के लिए है अपडेट

यह अपडेट पिक्सल 9 पर लगभग 15.48MB का है, और इसका साइज डिवाइस के मॉडल के हिसाब से अलग हो सकता है। यह अपडेट रोल आउट होना शुरू हो गया है। यूजर्स जिनके पास Google Pixel 9 series, Google Pixel 8 series, Google Pixel tablet, Google Pixel Fold, Google Pixel 7 series और Google Pixel 6 series के डिवाइस हैं, अपडेट कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें- Xiaomi स्मार्टफोन यूजर्स के लिए बुरी खबर, इन 9 मॉडल्स से हटाया गया सॉफ्टवेयर सपोर्ट