5 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लव पार्टनर से हो सकता है मनमुटाव, जीवनसाथी से मिलेगी कोई खुशखबरी, जानें अपना लव राशिफल

10 May 2022 Love Horoscope: अपने लव पार्टनर से किसी न किसी बात पर विवाद संभव है। दंपतियों के लिए दिन अच्छा है।

2 min read
Google source verification
rashifal 10 may 2022, horoscope today, love astro, love rashifal, love astrology, vogue horoscope, vogue today horoscope, love life tarot, trending widget, love rashifal today, प्रेम राशिफल, love life, love relationship, आज का लव राशिफल, 10 मई 2022 लव राशिफल, प्रेम विवाह, love marriage, married life horoscope,

प्रेमियों के बीच तनातनी की संभावना, जीवनसाथी से मिलेगी कोई खुशखबरी, जानें अपना लव राशिफल

लव राशिफल (Daily Love Rashifal): चंद्र की गणना पर आधारित लव राशिफल में प्रेम और शादीशुदा जीवन में बंधे हुए लोगों के आपसी संबंधों के बारे में जानकारी मिलती है। तो आइए जानते हैं प्रेमी-प्रेमिकाओं का आपसी रिश्ता और मजबूत होगा या फिर प्रेम में कोई रूकावट आ सकती है। इसके अलावा जो लोग विवाहित हैं उनका शादीशुदा जीवन खुशहाल रहेगा या विवाद पैदा हो सकते हैं...

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): किसी शुभ समाचार के मिलने से आप आश्चर्यचकित हो जाएंगे प्रेमियों में आपसी मतभेद होने के कारण विवाद पैदा हो सकते हैं। लेकिन ऐसे में धैर्य और शान्ति बनाए रखना जरूरी है।

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आपका कोई प्रियजन आपको फोन से संपर्क कर सकता है। अगर प्रेमी अपने पार्टनर के साथ घूमने का प्लान बना रहे हैं तो ध्यान रखें कि वहां कोई आपसी मनमुटाव ना हो।

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): अपने घर-परिवार के बारे में ज्यादा सोचेंगे। साथ ही काम का प्रेशर भी होगा। जिसके कारण अपने पार्टनर को समय भी ठीक से नहीं दे पाएंगे।

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आज स्वभाव थोड़ा चिड़चिड़ा रहेगा लेकिन अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें। प्रेमियों के बीच झगड़ा हो सकता है। वहीं किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): आज आपका कोई दोस्त या रिश्तेदार मिलने घर आ सकता है। इस दौरान अपनी बोली को नियंत्रित रखें अन्यथा किसी छोटी बात का राई का पहाड़ बनते देर नहीं लगेगी। शादी के लिए तैयार लोगों के लिए कोई खुशखबरी मिल सकती है।

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): दांपत्य जीवन के लिए आज का दिन अनुकूल है। अपने जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं जिससे आपसी प्रेम में बढ़ोतरी होगी और नज़दीकियां बढ़ेगी।

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): आज के दिन आपका पार्टनर आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकता है, इसलिए सावधान रहें। अपने प्रियतम को मनाने के लिए उसे कोई तोहफा दे सकते हैं।

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): किसी के लिए मन में आकर्षण बढ़ेगा। साथ ही प्यार की कमी से मुरझाए रिश्ते फिर से खिल उठेंगे। ससुराल वाले कोई परेशानी खड़ी कर सकते हैं।

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): आज आपका मन तो प्रसन्न रहेगा लेकिन परिवार में किसी की सेहत बिगड़ सकती है। जीवनसाथी से आपको कोई शुभ समाचार मिलेगा। विवाहित लोगों के लिए आज का दिन शुभ है। प्रेम जीवन में मधुरता आएगी।

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): प्रेमी से किसी बात को लेकर झगड़ सकते हैं लेकिन शाम तक स्थिति सामान्य हो जाएगी। ऐसे में केवल मन को शांत रखने की जरूरत है। दांपत्य जीवन खुशहाल बना रहेगा।

कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope): आज मन में किसी के लिए आकर्षण से दिन अच्छा गुजरेगा। अपने प्यार का इजहार करने के लिए सही समय है।

मीन लव राशि (Pisces Love Horoscope): ऊर्जावान बने रहेंगे। पति-पत्नी शॉपिंग पर जा सकते हैं जिससे मन खुश होगा। शादीशुदा लोगों के लिए आज का दिन लाभकारी है।

यह भी पढ़ें: मई में किस दिन रखा जाएगा प्रदोष व्रत, साथ ही जानें शिव को समर्पित इस व्रत की कथा और महत्व