10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

“गर्मी में पेट सही रहेगा” एक्ट्रेस Rubina Dilaik ने कहा गर्मी में खाएं ये 5 चीजें, जानिए क्या है इनके फायदे

Rubina Dilaik: लाफ्टर शेफ में अपने लाजवाब खाने से दिल को जीतने वाली रुबीना दिलाइक ने हाल ही में पपराजी से गर्मियों में शरीर को हाइड्रेट रखने के आसान और असरदार उपाय साझा किए। उन्होंने अपनी डाइट में शामिल कई हेल्दी चीजों के बारे में बात की। आइए जानते हैं उनकी ये खास बातें।

2 min read
Google source verification

भारत

image

MEGHA ROY

May 23, 2025

Best summer hydration tips from Rubina Dilaik फोटो सोर्स - Rubina dilaik/ Instagram

Best summer hydration tips from Rubina Dilaik फोटो सोर्स - Rubina dilaik/ Instagram

Rubina Dilaik Laughter Chef: टेलीविजन की मशहूर एक्ट्रेस रुबीना दिलाइक ने हाल ही में ‘लाफ्टर शेफ’ के सेट पर पैपराजी से बात करते हुए गर्मियों में सेहत और इम्युनिटी बनाए रखने के लिए अपनी खास टिप्स साझा कीं। रुबीना का मानना है कि मौसमी फलों को अपनी डेली डाइट में शामिल करना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा, “नारियल पानी और सब्जा का सेवन पेट के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसके साथ मौसमी फल जैसे आम और तरबूज शरीर के लिए फायदेमंद हो सकते हैं, इसलिए इन्हें जरूर खाएं। आइए जानते हैं इन चीजों के फायदे।

नारियल पानी और सब्जा का कूलिंग कॉम्बिनेशन

रुबीना ने नारियल पानी और सब्जा के मिश्रण को गर्मी में पीने की सलाह दी है क्योंकि नारियल पानी और सब्जा के मिश्रण से शरीर को तुरंत ठंडक मिलती है और यह हाइड्रेशन बढ़ाता है। साथ ही, इस मिश्रण में फाइबर की मात्रा भी बढ़ जाती है, जो पाचन के लिए लाभकारी है।

इसे भी पढ़ें- Virat Kohli Diet: ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर में खाते हैं बेहद सादा खाना, जानिए विराट कोहली का सिंपल डाइट प्लान

गर्मी में नारियल पानी पीना है शरीर के लिए फायदेमंद

नारियल पानी में पोटैशियम और मैग्नीशियम जैसे आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह घुलनशील फाइबर (Soluble fiber)और एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर होता है, जो बार-बार डिहाइड्रेशन की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए एक वरदान है। कम कैलोरी होने की वजह से यह गर्मियों में डाइट में शामिल करने के लिए एक बेहतरीन विकल्प है।

सब्जा बीज के फायदे

गर्मी में नारियल पानी के साथ सब्जा बीज के कई सारे फायदे हैं। सब्जा बीज में फाइबर और एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। यह शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है साथ ही वजन कम करने में भी सहायक होता है।

मौसमी फलों का सेवन क्यों है जरूरी?

गर्मियों में मौसमी फल न केवल शरीर को ठंडक पहुंचाते हैं, बल्कि ये पोषण से भरपूर होते हैं और बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। इन फलों के प्राकृतिक रस और पानी शरीर को हाइड्रेटेड रखते हैं, जिससे डिहाइड्रेशन का खतरा कम होता है।

इसे भी पढ़ें - Virat Kohli Diet: पनीर, दूध भी नहीं खाते, जानिए विराट कोहली की सिंपल डाइट जिससे मिलती है 100% एनर्जी

आम के फायदे

आम गर्मियों का पसंदीदा फल है क्योंकि यह रसदार और स्वादिष्ट होता है। इसमें प्राकृतिक चीनी और पानी होते हैं, जो शरीर को तुरंत ताकत देते हैं और लंबे समय तक भूख नहीं लगने देते। आम में विटामिन्स और एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं, जो त्वचा के लिए फायदेमंद होते हैं और रोगों से लड़ने की ताकत बढ़ाते हैं।

तरबूज के फायदे

तरबूज में लाइकोपीन नामक तत्व होता है, जो सूरज की हानिकारक किरणों से त्वचा को बचाता है। साथ ही, इसमें पानी की मात्रा ज्यादा होती है, जो शरीर को ठंडक और ताजगी देता है।

संतरे के फायदे

संतरा विटामिन C से भरपूर होता है, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करता है। इसमें भी प्राकृतिक चीनी और पानी होते हैं, जो शरीर को एनर्जी और ताजगी देता हैं।

संबंधित खबरें

डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

इसे भी पढ़ें - Watermelon For Fatty Liver: फैटी लिवर के लिए फायदेमंद है तरबूज, जानिए कब खाना है सबसे असरदार