24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

KL Rahul Diet: 3-4 साल से एक जैसा ब्रेकफास्ट कर रहे हैं केएल राहुल, जानिए क्या हैं वो चीजें

KL Rahul Diet: टीम इंडिया के बल्लेबाज केएल राहुल पिछले 3-4 सालों से रोजाना एक जैसा नाश्ता कर रहे हैं। ये ब्रेकफास्ट उन्हें फिट रखने में मदद करता है। आइए जानें उनके नाश्ते में क्या-क्या चीजें होती हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Nisha Bharti

•

Updated: 18 May 2025, 1:38 PM IST

KL Rahul Diet

KL Rahul Diet

KL Rahul Diet: टीम इंडिया के भरोसेमंद बल्लेबाज और विकेटकीपर केएल राहुल (KL Rahul) अपने बेहतरीन खेल के साथ-साथ फिटनेस के लिए भी खास पहचान रखते हैं। मैदान पर उनकी फुर्ती और लंबे समय तक खेल में टिके रहने की ताकत का राज उनकी डायट में छिपा है। राहुल पिछले 3-4 साल से हर सुबह एक जैसा ब्रेकफास्ट कर रहे हैं।

उनका मानना है कि अगर दिन की शुरुआत सही तरीके से हो तो पूरा दिन बेहतर तरीके से गुजरता है। इसलिए वो हर दिन हेल्दी और बैलेंस्ड ब्रेकफास्ट करते हैं, जिससे उन्हें जरूरी पोषण भी मिलता है और पेट भी लंबे समय तक भरा रहता है। आइए जानते हैं, केएल राहुल (KL Rahul) हर दिन अपने ब्रेकफास्ट में कौन-कौन सी चीजें शामिल करते हैं।

1. अंडा

केएल राहुल (KL Rahul) हर सुबह अंडा जरूर खाते हैं। यह उनके ब्रेकफास्ट का सबसे अहम हिस्सा होता है। आमतौर पर वो 2 से 4 अंडे लेते हैं। इनमें से कुछ उबले हुए होते हैं और कुछ ऑमलेट के रूप में। अंडा प्रोटीन का बेहतरीन सोर्स होता है। इससे मांसपेशियां मजबूत बनती हैं और शरीर को लंबे समय तक एनर्जी मिलती रहती है। यही वजह है कि राहुल इसे अपने डेली डाइट का हिस्सा बनाए हुए हैं।

यह भी पढ़ें: Virat Kohli Diet: ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर में खाते हैं बेहद सादा खाना, जानिए विराट कोहली का सिंपल डाइट प्लान

2. एवोकाडो

अंडे के साथ राहुल (KL Rahul) एवोकाडो भी खाते हैं। यह एक तरह का विदेशी फल है, जिसमें हेल्दी फैट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। एवोकाडो न केवल दिल की सेहत को बेहतर बनाता है, बल्कि स्किन के लिए भी अच्छा माना जाता है। राहुल अक्सर एवोकाडो को ब्रेड पर मैश करके खाते हैं। इसे 'एवोकाडो टोस्ट' कहा जाता है। यह खाने में टेस्टी भी होता है और सेहत के लिए भी फायदेमंद माना जाता है।

3. रोजाना एक फल

ब्रेकफास्ट में राहुल एक ताजा फल भी जरूर शामिल करते हैं। कभी केला, कभी सेब तो कभी बेरीज जैसे फल। इससे उन्हें जरूरी विटामिन्स और फाइबर मिलते हैं जो पाचन को दुरुस्त रखते हैं और एनर्जी भी बढ़ाते हैं।

4. प्रोटीन शेक

राहुल हर दिन एक प्रोटीन शेक भी लेते हैं। वर्कआउट के बाद या ब्रेकफास्ट के साथ उन्हें प्रोटीन शेक पीना बेहद पसंद है। इसमें उन्हें मसल्स रिकवरी के लिए जरूरी प्रोटीन मिलता है। प्रोटीन शेक में कभी-कभी वो केला या ओट्स भी मिलाते हैं। जिससे इसका न्यूट्रिशन और बढ़ जाता है। यह शेक उन्हें लंबे समय तक एनर्जेटिक बनाए रखता है।

यह भी पढ़ें:Shweta Tiwari की फिटनेस का राज है बेहद खास, जानें उनका वर्कआउट और डाइट प्लान

क्यों करते हैं हर दिन एक जैसा ब्रेकफास्ट?

राहुल (KL Rahul) का मानना है कि हर दिन एक जैसा ब्रेकफास्ट करना बोरिंग नहीं बल्कि फायदेमंद होता है। जब आप जानते हैं कि क्या खाना है और उसका शरीर पर क्या असर होता है तो आपको अलग-अलग चीजें ट्राई करने की जरूरत नहीं पड़ती। उनकी यह आदत दिखाती है कि वो अपने शरीर को लेकर कितने सजग हैं। एक बैलेंस्ड ब्रेकफास्ट उन्हें दिनभर एनर्जेटिक बनाए रखता है और फिजिकल स्ट्रेंथ भी अच्छी रखती है।

फिटनेस के लिए डाइट क्यों है जरूरी?

राहुल (KL Rahul) कई बार इंटरव्यू में कह चुके हैं कि फिटनेस सिर्फ जिम में पसीना बहाने से नहीं आती, बल्कि खाने-पीने की आदतों से भी जुड़ी होती है। एक अच्छा डाइट प्लान आपके शरीर को सही शेप में रखने में मदद करता है और बेहतर खेल के लिए सही खानपान बेहद जरूरी है। अगर आप भी फिट रहना चाहते हैं तो केएल राहुल के ब्रेकफास्ट रूटीन से इंस्पिरेशन ले सकते हैं।