
वॉच रिंग्स| image credit instagram
Stylish Ring Watches: घड़ी पहनना लगभग सभी को पसंद होता है, लेकिन काम के दौरान हाथ में घड़ी के आगे-पीछे होने के चलते परेशान होकर कुछ लोग घड़ी पहनना पसंद नहीं करते हैं।
लेकिन अब मार्केट में एक से बढ़कर एक घड़ियां मिल रही हैं, जिनके स्ट्रैप काफी कंफर्टेबल होने के साथ ही साइज बदलने के कई ऑप्शन भी देते हैं, जिससे आप जब चाहें, अपने कंफर्ट के हिसाब से साइज एडजस्ट कर सकती हैं। इसके साथ ही, अब कलाई के बदले उंगलियों में पहनने के लिए कई तरह की घड़ियां मिलने लगी हैं। आइए, इनके बारे में जानते हैं-
अगर आपको पारंपरिक टिक-टिक करती घड़ी पसंद नहीं है और आप एक मॉडर्न और स्टाइलिश डिजिटल घड़ी खरीदने का सोच रहे हैं, तो आप इसे खरीद सकते हैं। यह देखने में एकदम अंगूठी जैसी लगती है और ऊपर लगे डिस्प्ले में समय दिखता रहता है, जो देखने वाले को बेहद यूनिक लगता है। इसे पुरुष और महिला दोनों बिना किसी संकोच के पहन सकते हैं।
अगर आपको पारंपरिक चीजें अच्छी लगती हैं या आप अपने लिए कोई ऐसी घड़ी खोज रहे हैं जिसे आप किसी भी ड्रेस के साथ स्टाइल कर सकें, तो आप एनालॉग फिंगर घड़ियां (Analog Watches) खरीद सकते हैं। ये पारंपरिक घड़ियां ही होती हैं जिनमें स्क्रीन डिजिटल नहीं होती, बल्कि समय देखने के लिए डायल पर घंटे, मिनट और सेकंड की सुइयां होती हैं। लेकिन इन्हें अंगूठी के ऊपर फिट कर दिया जाता है और आप इसे अपनी पसंद के किसी भी शेप में खरीद सकते हैं।
अगर आपकी उंगलियां काफी पतली हैं या आप एक यूनिसेक्स रिंग वॉच खोज रहे हैं जिसे आपके साथ-साथ परिवार के दूसरे सदस्य भी पहन सकें, तो आप यह घड़ी खरीद सकते हैं। ये एनालॉग और डिजिटल, दोनों तरह के डिस्प्ले में आती हैं। इनके अंगूठी वाले हिस्से में रबर या इलास्टिक लगे होते हैं, जो उंगलियों के साइज के अनुसार छोटे-बड़े हो जाते हैं।
इसके अलावा, आप सिंपल डिस्प्ले के बदले फैंसी डिजाइनों वाली घड़ियां भी खरीद सकते हैं।
Published on:
06 Jun 2026 03:02 pm
बड़ी खबरें
View Allलाइफस्टाइल
ट्रेंडिंग
स्वास्थ्य
