27 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आज का सुविचार: सफलता के लिए क्यों जरूरी है बगुले जैसा धैर्य? चाणक्य नीति से जानें सफलता का असली रास्ता

Chanakya Niti: आज के इस लेख में, आइए आचार्य चाणक्य की नीति के माध्यम से यह विस्तार से जानते हैं कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए हमें किन सिद्धांतों का पालन करना चाहिए।

2 min read
Google source verification
Chanakya Niti for Success

Chanakya Niti for Success| image credit gemini

Chanakya Niti for Success: आचार्य चाणक्य ने जीवन को सफल बनाने के लिए न केवल इंसानों, बल्कि प्रकृति और जीव-जंतुओं से भी बहुत कुछ सीखने का संदेश दिया है। महान विद्वान चाणक्य ने अपनी पुस्तक चाणक्य नीति में जीवन से जुड़ी कई अहम नीतियों का जिक्र किया है, जिन्हें आज के समय में सफलता प्राप्त करने के लिए अपनाना बेहद जरूरी है। आइए, इस लेख में चाणक्य नीति के एक अत्यंत महत्वपूर्ण श्लोक को विस्तार से समझते हैं।

चाणक्य नीति को समझें (Understanding Chanakya Niti)

आचार्य चाणक्य ने अपनी नीति में बताया है कि-

"इन्द्रियाणि च संयम्य बकवत्पण्डितो नरः ।
देशकाल बलं ज्ञात्वा सर्वकार्याणि साधयेत् ।।"

इस श्लोक के जरिए चाणक्य यह समझाते हैं कि जिस तरह एक बगुला अपना शिकार यानी मछली को पकड़ने के लिए घंटों तक शांत और पूरी तरह एकाग्र होकर खड़ा रहता है, ठीक वैसे ही एक बुद्धिमान व्यक्ति को भी अपने काम को लेकर पूरी तरह से समर्पित होना चाहिए। बगुला कभी जल्दबाजी नहीं करता, वह सही अवसर की प्रतीक्षा करता है और जैसे ही मौका मिलता है, वह तुरंत उसे हासिल कर लेता है।

आज के समय में सफल होने के लिए इन तीनों बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है, क्योंकि आज के समय में लोग जल्द से जल्द सफल होने के लिए अक्सर काम के दौरान ध्यान भटकने या जल्दबाजी के कारण असफल हो जाते हैं। लेकिन अगर आप बगुले की तरह धैर्य रखें और सही समय का इंतजार करें, तो सफलता जरूर मिलेगी।

काम शुरू करने से पहले इन बातों का रखें ध्यान (Important Factors Before Starting Work)

किसी भी कार्य में हाथ डालने से पहले देश, काल और बल का पता लगाना बेहद जरुर है। यहां पर देश यानी स्थान पर गौर करें और देखें कि क्या वह जगह आपके कार्य के लिए सही है की नहीं, क्योंकि कार्य की उपयोगिता और मांग का सही स्थान पर होना ही सफलता की पहली सीढ़ी है। इसके बाद काल यानी समय की स्थिति को समझना आवश्यक होता है, क्योंकि हर कार्य के लिए एक उचित समय होता है और गलत समय पर किया गया प्रयास लाभ के बजाय हानि दे सकता है।

अंत में बल का अर्थ है अपनी वास्तविक क्षमता, उपलब्ध संसाधनों और परिस्थितियों को गहराई से जानना। बिना अपनी ताकत और सीमाओं को पहचाने किसी बड़े कार्य में उतरना जोखिम भरा हो सकता है।