16 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

काम और घर की जिम्मेदारियों के बीच खुद को समय देने के लिए अपनाएं ये 5 आसान आदतें

Daily Habits For Mental Peace: रोजाना की भागदौड़ भरी जिंदगी में अगर आप मन को शांत रखने और खुद पर ध्यान देने के लिए ऐसे उपाय खोज रहे हैं, जिन्हें अपनी डेली रुटीन में शामिल किया जा सके, तो यहां बताई गई आदतों को अपना सकते हैं।
2 min read
Google source verification
Inner Peace, Daily Habits For Mental Peace

Stress Relief टिप्स (representative image) image credit Magnific

Stress Relief Tips: आजकल की भागदौड़ वाली जिंदगी में काम और घर की जिम्मेदारियों के बीच खुद के लिए समय निकालना आसान नहीं होता। कई बार सब कुछ ठीक चल रहा होता है, फिर भी मन परेशान और बेचैन रहता है। ऐसे में रोज की जिंदगी में कुछ छोटी छोटी आदतें शामिल करना अच्छा तरीका हो सकता है। इससे आपको थोड़ा सुकून मिल सकता है और आप खुद पर भी ध्यान दे पाएंगे। आइए जानते हैं ऐसी ही 5 आसान आदतों के बारे में।

उठते ही फोन देखने की आदत छोड़ें

सुबह आंख खुलते ही फोन देखने या काम में लगने के बजाय कुछ समय अपने लिए निकालें। थोड़ी देर शांत बैठें, आराम से सांस लें या उन चीजों के बारे में सोचें, जिनसे आप खुश होते हैं। सुबह की शुरुआत बिना जल्दबाजी के करने से पूरा दिन थोड़ा बेहतर तरीके से शुरू हो सकता है।

जरूरी चीजों पर ध्यान दें

हर समय काम पूरा करने और आगे बढ़ने की जल्दी में खुद को नजरअंदाज न करें। यह भी सोचें कि आपके लिए क्या चीजें सबसे ज्यादा जरूरी हैं। अपना समय उन कामों में लगाएं, जो आपको अच्छे लगते हैं और जिन्हें करने से आपको खुशी मिलती है। इससे दिनभर की भागदौड़ के बीच खुद के लिए समय निकालना आसान हो सकता है।

कुछ समय पेड़ पौधों के साथ बिताएं

पूरा दिन मोबाइल और कंप्यूटर पर बिताने के बजाय कुछ समय बाहर भी रहें। पास के पार्क में टहल सकते हैं, पेड़ पौधों के बीच बैठ सकते हैं या बस कुछ देर खुली हवा में घूम सकते हैं। ऐसा करने से रोज की भागदौड़ से थोड़ा ब्रेक मिलेगा और मन भी हल्का महसूस हो सकता है।

मन में चल रही बातें लिखें

अगर दिमाग में बहुत सारी बातें चल रही हैं तो उन्हें कागज पर लिखकर देखिए। अपनी चिंता, परेशानी या दिनभर में जो कुछ महसूस किया, उसे अपने तरीके से लिख सकते हैं। इसके लिए कोई खास तरीका या नियम जरूरी नहीं है। मन की बातें लिखने से कई बार यह समझने में आसानी होती है कि आखिर आपको परेशान क्या कर रहा है।

अपने लिए समय निकालें

दिन में कुछ समय ऐसा जरूर रखें, जब आपको किसी काम की जल्दी न हो। इस दौरान किताब पढ़ सकते हैं, संगीत सुन सकते हैं, थोड़ी देर टहल सकते हैं या बस चुपचाप बैठ सकते हैं। हर दिन अपने लिए थोड़ा समय निकालने से आपको रोज की भागदौड़ से ब्रेक लेने का मौका मिलेगा और खुद पर ध्यान देने का समय भी मिलेगा।

डिस्क्लेमर: यह लेख इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारी के आधार पर लिखा गया है। इसमें बताए गए उपाय हर व्यक्ति पर एक जैसा असर करें, यह जरूरी नहीं है। अगर आप लगातार तनाव, बेचैनी या मानसिक परेशानी महसूस कर रहे हैं, तो डॉक्टर या मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ से सलाह लें।