Exercise For Lower Belly Fat: पेट की चर्बी एक आम समस्या बन चुकी है। अगर आपको भी बेली फैट है, तो थोड़े से समय और सही एक्सरसाइज के साथ आप इसे आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं। यहां 5 असरदार एक्सरसाइज बताई गई हैं, जानिए इन्हें करने का सही तरीका।
Exercise For Lower Belly Fat: पेट की चर्बी यानी लोअर बेली फैट आजकल एक आम समस्या बन गई है, जिसके मुख्य कारण हैं गलत खानपान, व्यायाम की कमी और अधिक बैठने की आदत। लेकिन अच्छी खबर यह है कि आप थोड़े से समय और सही एक्सरसाइज के साथ इसे आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं। यहां हम आपके लिए लेकर आए हैं 5 आसान लेकिन असरदार एक्सरसाइजेस, जो खासतौर पर बेली फैट कम करने के लिए बताई गई हैं।
यह एक्सरसाइज पेट की मसल्स को मजबूत और टोन करती है। इससे पेट की चर्बी घटाने में मदद मिलती है। इसे करने के लिए पीठ के बल लेट जाएं, पैर जमीन पर टिके हों, हाथ सिर के पीछे रखें और धीरे-धीरे ऊपर उठें और फिर नीचे जाएं।
प्लैंक करने से पेट की मसल्स मजबूत होती हैं और चर्बी कम होती है। इसे करने के लिए अपने हाथों और पैरों के सहारे पूरे शरीर को सीधा रखें और 30 सेकंड से 1 मिनट तक इसी स्थिति में रहें।
यह एक्सरसाइज पेट की मसल्स को टोन करने में मदद करती है। इसे करने के लिए पीठ के बल लेट जाएं, पैरों को ऊपर उठाएं और साइकिल चलाने जैसी हरकत करें – एक पैर आगे और दूसरा पीछे।
यह एक्सरसाइज पेट के निचले हिस्से की चर्बी कम करती है। इसे करने के लिए पीठ के बल लेटें, दोनों पैरों को सीधा रखें और धीरे-धीरे ऊपर उठाएं, फिर नीचे लाएं।
यह पेट की साइड की चर्बी कम करने में मदद करती है। इसे करने के लिए जमीन पर बैठें, पैरों को थोड़ा ऊपर उठाएं या जमीन पर रखें, फिर शरीर को थोड़ा पीछे झुकाकर दोनों हाथों को एक तरफ से दूसरी तरफ घुमाएं।
डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।