1 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Kareena Kapoor Fitness: करीना कपूर खान जैसा चेहरा चाहिए? फिटनेस एक्सपर्ट्स ने बताया, जिम में बहाना पड़ता है खूब पसीना!

Kareena Kapoor Fitness: करीना कपूर की खूबसूरती और उनकी शार्प जॉलाइन का राज सामने आ गया है। उनके फिटनेस ट्रेनर ने बताया है कि यह कोई चमत्कार नहीं बल्कि उनकी मेहनत का नतीजा है। फिटनेस एक्सपर्ट्स से जानिए करीना का वर्कआउट प्लान, जिससे आप भी 45 की उम्र में फिट दिखें।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Charvi Jain

Apr 01, 2026

Healthy Lifestyle Discipline

Kareena Kapoor Fitness: बॉलीवुड की स्टाइल आइकन करीना कपूर खान अपनी फिटनेस के लिए हमेशा चर्चा में रहती हैं। हाल ही में उनके ट्रेनर महेश घाणेकर ने इंस्टाग्राम पर करीना के वर्कआउट का वीडियो शेयर किया है। ट्रेनर ने बताया कि करीना की ये जो शार्प जॉलाइन है, वो उन्हें कुदरत से तोहफे में नहीं मिली, बल्कि इसे उन्होंने अपनी मेहनत और पसीने से कमाया है। हम और आप भी करीना जैसी फिटनेस और चेहरे की बनावट पा सकते हैं। फिटनेस एक्सपर्ट हिमांशु जस्वानी ने बताया कि करीना का यह लुक केवल जिम जाने से नहीं, बल्कि एक खास लाइफस्टाइल डिसिप्लिन से आया है।

करीना कपूर की फिटनेस का सीक्रेट कोड

करीना कपूर 45 साल की उम्र में भी जिस तरह खुद को कैरी करती हैं, वह काबिले तारीफ है। उनके ट्रेनर के इस वीडियो के बाद अब हर कोई जानना चाहता है कि क्या वाकई इस उम्र में आकर ऐसी जॉलाइन पाना मुमकिन है?

फिटनेस एक्सपर्ट हिमांशु जस्वानी ने बताया कि करीना वर्कआउट सिर्फ वजन घटाने के लिए नहीं, बल्कि शरीर को टोन करने के लिए करती है। वीडियो में करीना जिस तरह से बॉडीवेट और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग कर रही हैं, वह सीधे तौर पर उनके मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है। जब आपका मेटाबॉलिज्म सही होता है, तो चेहरे की फालतू चर्बी सबसे पहले कम होती है।

जॉलाइन का सीधा कनेक्शन आपके पेट से है

हिमांशु ने बताया कि लोग अक्सर चेहरे की एक्सरसाइज के पीछे भागते हैं, लेकिन शार्प जॉलाइन का राज कोर वर्कआउट में छिपा है। जब आप अपनी पूरी बॉडी की मसल्स पर काम करते हैं और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करते हैं, तो शरीर का फैट परसेंटेज गिरता है। जैसे ही शरीर से एक्स्ट्रा फैट और वॉटर रिटेंशन कम होती है, चेहरे की हड्डियां और जॉलाइन उभर कर सामने आने लगती हैं।

झुककर बैठने की आदत छोड़ें

NIH के अनुसार, आज के समय में टेक्स्ट नेक या मोबाइल के ज्यादा इस्तेमाल से लोगों की गर्दन लगातार झुकी रहती है, जो न केवल रीढ़ की हड्डी को नुकसान पहुंचाती है बल्कि डबल चिन की समस्या को भी तेजी से बढ़ा रही है। जब आप अपनी गर्दन को सही अलाइनमेंट में नहीं रखते, तो चेहरे की मांसपेशियां ढीली पड़ने लगती हैं और जॉलाइन शार्प नहीं दिखती। इसे सुधारने के लिए बैठते या चलते समय अपनी चिन को और कंधों को सीधा रखना बेहद जरूरी है। सही पोस्चर न केवल आपकी गर्दन और पीठ के दर्द को दूर करता है, बल्कि आपके चेहरे को एक नेचुरल लिफ्टेड और अट्रैक्टिव लुक भी देता है, जिससे आपकी जॉलाइन बिना किसी एक्स्ट्रा मेहनत के साफ और सुंदर नजर आने लगती है।

सिर्फ वर्कआउट नहीं, एंटी-इन्फ्लेमेटरी डाइट भी जरूरी

करीना क्या खाती हैं, इसका असर उनके चेहरे पर साफ दिखता है। हिमांशु ने बताया कि चेहरे पर चमक के लिए ऐसी डाइट जरूरी है जो शरीर की सूजन कम करे। करीना अपनी डाइट में प्रोटीन और एंटीऑक्सीडेंट्स का सही तालमेल रखती हैं। हाइड्रेशन यानी भरपूर पानी पीना भी उतना ही जरूरी है, ताकि चेहरे पर पफिनेस न दिखे।