अगर आपका वजन जरूरत से ज्यादा है तो आपकी किडनी (Kidney) पर बेवजह का दबाव पड़ता है। मोटापा अकेला नहीं आता ये साथ में डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और हार्मोन से जुड़ी दिक्कतें भी लाता है। इसलिए जरूरी है कि आप अपने वजन पर नजर रखें। न बहुत कम और न बहुत ज्यादा, हाइट और उम्र के हिसाब से शरीर का वजन संतुलित रहना चाहिए। इसके लिए खाने में थोड़ा ध्यान दें, रोज थोड़ा चलें और ज्यादा देर एक जगह बैठे न रहें।