
Hair Curling Hacks
Hair Curling Hacks: कर्ल बाल साधारण लुक में ग्लैमर का तड़का लगा सकते हैं। अगर आप भी चाहते हैं कि आपके बाल सुंदर कर्ल दिखें, लेकिन हीट स्टाइलिंग उपकरणों से बचना चाहते हैं? सोशल मीडिया पर कई ब्यूटी और फैशन हैक्स वायरल होते हैं जो काफी असरदार होते हैं। यहां कुछ आसान घरेलू हैक्स के बारे में बताया गया है, जिनकी मदद से आप पा सकते हैं स्टाइलिश कर्ल्स, बिना किसी हीटिंग टूल्स के। इन हैक्स के जरिए आपके बाल भी सुरक्षित रहेंगे। तो आइए जानते हैं हेयर कर्लिंग ट्रिक्स।
सबसे पहले बालों को हल्का गीला कर लें, फिर बालों में एक या दो ब्रेड्स बना लें और रात भर के लिए छोड़ दें। अगली सुबह ब्रेड्स खोलें, और आपके बालों में खूबसूरत कर्ल्स आ जाएंगे।
इसके लिए बालों को हल्का गीला कर लें और फिर छोटे-छोटे हिस्सों में बांट लें। अब पेपर टॉवेल के टुकड़ों को लें और हर हिस्से को टॉवेल में लपेट कर रोल करें। कुछ घंटों के लिए रखें और जब आप इसे खोलेंगे, तो आपके बालों में नैचुरल कर्ल्स आ जाएंगे।
घर पर पुराने मोजे लें और गीले बालों को छोटे हिस्सों में बांटकर मोजे में लपेटें। मोजे को सिर पर बांधकर कुछ घंटे या रात भर के लिए छोड़ दें। जब मोजे हटाएंगे, तो आपके बालों में कर्ल्स होंगे।
गीले बालों को हेडबैंड के चारों ओर लपेट लें। बालों को रात भर छोड़ें और सुबह उठकर हेडबैंड हटा लें। आपके बालों में सुंदर कर्ल्स होंगे।
बालों को गीला करके छोटे हिस्सों को रॉड्स में लपेटें और रॉड्स को सेट कर दें। कुछ घंटों के लिए छोड़ दें। जब रॉड्स हटाएंगे, तो आपके बालों में आकर्षक कर्ल्स होंगे।
गीले बालों को छोटे हिस्सों में बांट लें। अब हर हिस्से को ट्विस्ट करके सिर के ऊपर पिन से सिक्योर कर लें और कुछ घंटों के बाद जब पिन हटाएंगे, तो मुलायम कर्ल्स मिलेंगे।
Updated on:
1 Feb 2025, 2:06 PM IST
Published on:
1 Feb 2025, 2:06 PM IST
बड़ी खबरें
View Allलाइफस्टाइल
ट्रेंडिंग
स्वास्थ्य
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.