24 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

संडे स्पेशल में कुछ मीठा खाने का है मन? तो बनाएं फूड ब्लॉगर की शेयर की हुई ये Instant Mango Rasmalai

Instant Mango Rasmalai Recipe: अगर आपको आम पसंद हैं या आपका कुछ मीठा और ठंडा खाने का मन कर रहा है, तो आप यहां फूड ब्लॉगर द्वारा शेयर की गई 'इंस्टेंट मैंगो रसमलाई' को फॉलो करके अपने लिए टेस्टी रसमलाई बना सकते हैं।

2 min read
Google source verification
Mango Rasmalai, Instant Mango Rasmalai

इंस्टेंट मैंगो रसमलाई रेसिपी (representative image) image credit gemini

How to make Mango Rasmalai at Home: संडे के दिन अक्सर लोगों का मन कुछ स्पेशल बनाकर खाने का होता है, लेकिन इन दिनों पड़ रही गर्मी के चलते घंटों किचन में खड़े होकर खाना बनाने का मन नहीं करता है। ऐसे में अगर आपका भी कुछ ऐसा ही हाल है, तो आप गर्मियों में आसानी से मिलने वाले आम का इस्तेमाल करके इंस्टेंट मैंगो रसमलाई (Instant Mango Rasmalai) बना सकते हैं। फूड ब्लॉगर बिन्नी कालरा द्वारा शेयर की गई यह रेसिपी बनाने में आसान होने के साथ ही खाने में भी बेहद स्वादिष्ट है।

इंस्टेंट मैंगो रसमलाई बनाने के लिए आवश्यक सामग्री (Ingredients Required for Instant Mango Rasmalai)

  • दूध: 2 कप
  • पिसी हुई चीनी: 5 बड़े चम्मच
  • मिल्क पाउडर: 4 बड़े चम्मच
  • केसर वाला दूध: 2 बड़े चम्मच
  • इलायची पाउडर: 1 चम्मच
  • मैंगो पल्प (आम का गूदा): आधा कप
  • ब्रेड स्लाइस: आवश्यकतानुसार
  • क्रीम: 4 बड़े चम्मच
  • नारियल का बुरादा: 2 बड़े चम्मच
  • गार्निश के लिए: कटे हुए पिस्ता, बादाम और मैंगो के टुकड़े

इंस्टेंट मैंगो रसमलाई बनाने की विधि (Instructions to Make Instant Mango Rasmalai)

रसमलाई का दूध तैयार करें (Prepare the Rasmalai Milk)

  • रसमलाई का दूध तैयार करने के लिए सबसे पहले एक बाउल में दूध लें।
  • इसमें चीनी, मिल्क पाउडर, इलायची पाउडर, केसर वाला दूध और आधा कप मैंगो पल्प डालकर अच्छी तरह मिला लें।
  • इसमें ऊपर से कटे हुए पिस्ता और बादाम डालकर मिक्स करें।
  • अब इसे ठंडा होने के लिए फ्रिज में रख दें।


रसमलाई तैयार करें (Prepare Rasmalai)

  • ब्रेड स्लाइस को किसी कटोरी की सहायता से गोल आकार में काट लें।
  • एक अलग बाउल में क्रीम लें। इसमें पिसी हुई चीनी, नारियल का बुरादा और थोड़ा मैंगो पल्प डालकर अच्छे से मिक्स करें।
  • एक गोल कटा हुआ ब्रेड का पीस लें और उस पर तैयार क्रीम का मिश्रण फैलाएं।
  • दूसरे गोल कटे हुए ब्रेड पीस से इसे कवर कर दें। आप चाहें तो इस तरह कई परतें भी बना सकते हैं।
  • अंत में इसे हल्के हाथों से दबाएं।

इंस्टेंट मैंगो रसमलाई को ऐसे करें सर्व (Garnishing and Serving Rasmalai)

  • तैयार ब्रेड सैंडविच पर कटे हुए पिस्ता, बादाम और मैंगो के टुकड़ों से सजावट करें।
  • परोसते समय, फ्रिज में रखा हुआ ठंडा दूध ऊपर से डालें।
  • इंस्टेंट मैंगो रसमलाई तैयार है, इसे ठंडा-ठंडा सर्व करें।

डिस्क्लेमर: यदि आपको इसमें शामिल किसी भी सामग्री से एलर्जी है या डॉक्टर ने आपको चीनी, आम या दूध के सेवन से मना किया है, तो कृपया इसका सेवन न करें। इसे अपनी डाइट में शामिल करने से पहले अपने डॉक्टर या डाइटिशियन से सलाह जरूर लें।