20 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Jamun Seed Benefits: महंगे इलाज छोड़ें! जामुन की गुठली का ये देसी नुस्खा आपके शुगर लेवल को रखेगा बिल्कुल नॉर्मल

Jamun Seed Benefits: डायबिटीज के मरीजों के लिए जामुन की गुठली किसी दवा से कम नहीं है। गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट ने बताया है कि कैसे जामुन के बीज खून में शुगर लेवल को कंट्रोल करते हैं और इसे लेने का सही तरीका क्या है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Charvi Jain

Mar 20, 2026

Jamun Seed Benefits

use jamun seed powder for diabetes patients (source: freepik)

Jamun Seed Benefits: अक्सर हम जामुन का फल खाकर उसकी गुठलियां फेंक देते हैं, लेकिन हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि जामुन की गुठलियां आपकी सेहत के लिए सबसे बेस्ट हो सकती है। गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. शुभम वत्सया ने बताया कि जामुन की गुठली डायबिटीज के मरीजों के लिए रामबाण है। इसमें ऐसे कुदरती गुण छिपे हैं जो खून में शुगर की मात्रा को बढ़ने से रोकते हैं और शरीर में इंसुलिन बनाने की ताकत देते हैं। अगर आप भी शुगर कंट्रोल करने के लिए महंगे इलाज और दवाइयों से परेशान हैं, तो यह सस्ता और देसी नुस्खा आपके बहुत काम आ सकता है। बस रोज सुबह एक चम्मच पाउडर और आप खुद फर्क महसूस करेंगे।

क्या खास है जामुन की गुठली में? (Jamun Seed Benefits)

हम अक्सर शुगर कम करने के लिए महंगी दवाइयों के पीछे भागते हैं, लेकिन हमारे घर में ही जामुन की गुठली के रूप में एक सस्ता और टिकाऊ इलाज मौजूद है। इसमें जाम्बोलिन और एलाजिक एसिड नाम के तत्व होते हैं। इसका काम बहुत सीधा है यह आपके खाने से बनने वाली शुगर को खून में घुलने की रफ्तार को धीमा कर देता है। मतलब, आपका शुगर लेवल एकदम से नहीं बढ़ता। साथ ही, यह शरीर में कुदरती तौर पर इंसुलिन बनाने में भी मदद करता है।

डॉक्टर की सलाह

डॉ. वत्सया कहते हैं कि जामुन की गुठली कोई जादुई पाउडर नहीं है कि आज खाया और कल बीमारी गायब। यह तभी असर दिखाएगी जब आप अपनी लाइफस्टाइल सुधारेंगे। अगर आप रोज थोड़ा टहलते हैं, अच्छा खाना खाते हैं और साथ में जामुन की गुठली का पाउडर लेते हैं, तो यह आपकी सेहत को बेहतर बना सकता है। यह न केवल शुगर कंट्रोल करता है, बल्कि आपके पेट को भी साफ रखता है और कोलेस्ट्रॉल घटाने में मदद करता है।

इस्तेमाल करने का सबसे आसान तरीका

  • जामुन की गुठलियों को अच्छी तरह सुखाकर पीस लें और पाउडर बना लें।
  • रोज सुबह खाली पेट सिर्फ एक चम्मच पाउडर गुनगुने पानी के साथ लें।
  • बस इतना सा काम आपकी शुगर की समस्या को काफी हद तक कम कर सकता है।

दवाइयों के चक्कर में पीछे रह गया यह देसी नुस्खा

डॉक्टर ने यह भी कहा कि जामुन की गुठली को कभी वह पहचान नहीं मिली जो मिलनी चाहिए थी। इसे हमेशा एक हिडन सीक्रेट की तरह रखा गया। जबकि हकीकत यह है कि यह पाउडर इंसुलिन के प्रोडक्शन को कुदरती तरीके से बढ़ाता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर की गंदगी को बाहर निकालते हैं और दिल की सेहत का भी ख्याल रखते हैं। यह एक ऐसा देसी नुस्खा है जिसका कोई साइड इफेक्ट नहीं है।

सावधानी भी है जरूरी

यह नुस्खा बहुत असरदार है, लेकिन डॉक्टर की सलाह है कि इसे शुरू करने के साथ-साथ अपना शुगर लेवल समय-समय पर चेक करते रहें। अपनी दवाइयां एकदम से बंद न करें, बल्कि इसे एक मददगार डाइट की तरह अपनी रूटीन में शामिल करें। अगर आप नियम से इसका इस्तेमाल करते हैं, तो डायबिटीज को मात देना काफी आसान हो जाएगा।

डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

बड़ी खबरें

View All

लाइफस्टाइल

ट्रेंडिंग

स्वास्थ्य