
Jhalmuri Recipe| image credit gemini and instagram- narendramodi
Jhalmuri Recipe: मीडिया से लेकर सोशल मीडिया तक इस समय पश्चिम बंगाल के झारग्राम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में चुनावी रैली के बाद सड़क किनारे एक छोटी सी दुकान पर रुककर पीएम मोदी ने झालमुड़ी का आनंद लिया। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर प्रधानमंत्री मोदी के ऑफिशियल चैनल पर शेयर किया गया था, जिसे अब तक 109 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है।
वहीं दूसरी तरफ, गूगल सर्च का हाल यह है कि पिछले 22 सालों में झालमुड़ी को इतनी बार कभी सर्च नहीं किया गया, जितना पिछले दो दिनों में किया गया है। सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि बांग्लादेश में भी लोग इसे खूब सर्च कर रहे हैं। गूगल के आंकड़ों के हिसाब से इससे पहले 2022 में आए एक गाने की वजह से यह चर्चा में आई थी और इसके बाद 20 अप्रैल की रात इसकी सर्चिंग अपने सबसे ऊपरी स्तर यानी 100 पर पहुंच गई थी।
गूगल ट्रेंड्स के मुताबिक, साल 2004 से अब तक झालमुड़ी के लिए इतना सर्च कभी नहीं दिखा। ऐसे में अगर पीएम मोदी का वायरल वीडियो देखने के बाद आपको भी झालमुड़ी खाने की इच्छा हो रही है, तो हमारा आज का यह लेख आपके काम आ सकता है। आज के इस लेख में हम झालमुड़ी बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं, जिसे फॉलो कर आप बड़े आसानी से इसे बना सकते हैं। आइए जानते हैं इसकी रेसिपी विस्तार से।
झालमुड़ी बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बर्तन में कटी हुई प्याज, खीरा, टमाटर, उबला आलू, मूंगफली और चना डाल दें। अब इसमें सारे मसाले, हरी मिर्च और हरा धनिया डालकर अच्छे से मिक्स करने के बाद इसमें कच्चा सरसों का तेल और नींबू का रस डालकर इसे दोबारा अच्छी तरह मिला लें। सबसे आखिर में मुरी डालें और दोबारा अच्छे से सभी चीजों को मिलाएं। ध्यान रखें, मुरी डालने के बाद इसे तुरंत सर्व करें, वरना यह नरम हो जाएगी और झालमुड़ी का मजा किरकिरा हो जाएगा।
Updated on:
21 Apr 2026 01:11 pm
Published on:
21 Apr 2026 12:26 pm
बड़ी खबरें
View Allलाइफस्टाइल
ट्रेंडिंग
स्वास्थ्य
