
Kaviya Maran and Anirudh Ravichander | फाइल फोटो | Credit- Instagram/AnirudhRavichander and IPL
Kaviya Maran Anirudh Ravichander Wedding News : सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की सीईओ काव्या मारन का चेहरा शायद ही कोई ना पहचान पाए। इनकी सुंदरता और स्टाइल के चर्चे आईपीएल के दौरान खूब रहते हैं। बताया जा रहा है कि काव्या और अनिरुद्ध रविचंदर शादी करने जा रहे हैं। अनिरुद्ध के चाचा और दिग्गज कलाकार वाई जी महेंद्र ने एक इंटरव्यू में इसकी पुष्टि की है।
काव्या मारन टैलेंटेड व सुंदर हैं, तो अनिरुद्ध रविचंदर भी हैंडसम कलाकार हैं। दोनों की जोड़ी कमाल की है। लेकिन, अनिरुद्ध को एक गजब का शौक है। वे आपको बहुत कम बार सनग्लास के बिना दिखाई देते हैं। साउथ फिल्म इंडस्ट्री में इनके सनग्लासेस को लेकर चर्चा भी रहती है।
अनिरुद्ध रविचंदर अलग-अलग स्टाइल वाले सनग्लास पहनते हैं। कभी पतले फ्रेम तो कभी चौड़े ग्लास वाले चश्मे… इस तरह उनके पास कई चश्मों का कलेक्शन है।
अनिरुद्ध के सोशल मीडिया प्रोफाइल को खंगालने पर भी आपको इस बात का अंदाजा हो जाएगा। आप सारी तस्वीरों को देखने के बाद कहेंगे कि सच में इस आदमी को चश्मों से कुछ ज्यादा ही लगाव है।
फिल्म या गाना लॉन्चिंग का मौका हो, देश-विदेश की यात्रा हो या कोई भी पल, चश्मे के बिना अनिरुद्ध का काम नहीं चलता है। अगर आपने इन्हें बिना चश्मे के देख लिया, तो कुछ अधूरा सा लगने लगता है।
अनिरुद्ध के पास लग्जरी चश्मों का कलेक्शन है। वे प्रीमियम चश्मों के शौकीन हैं। वे Bottega Veneta और Versace जैसे लग्जरी ब्रांड्स के सनग्लासेस पहने दिख चुके हैं। इन चश्मों की कीमत करीब 25 से 36 हजार रुपए तक बताई जाती है। अगर वे इन्हें कस्टमाइज करवाते होंगे, तो इनकी कीमत और भी बढ़ सकती है।
एक बार अनिरुद्ध यूएसए की यात्रा पर थे। वहां पर एक नन्हे फैन ने उनको गाना गाकर सुनाया, तो तोहफे के रूप में अनिरुद्ध ने अपना सनग्लास उसे दे दिया। यह बात साल 2023 की है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुआ था।
बता दें कि सबसे पहले काव्या और अनिरुद्ध की शादी को लेकर सूत्रों के हवाले से खबरें आई थीं। अब अनिरुद्ध के चाचा ने शादी की बात को कंफर्म किया है। हालांकि, खबर लिखे जाने तक काव्या और अनिरुद्ध की ओर से इसको लेकर कोई आधिकारिक अपडेट नहीं आया है।
Published on:
28 Jun 2026 05:57 pm
बड़ी खबरें
View Allलाइफस्टाइल
ट्रेंडिंग
स्वास्थ्य
