
Makar Sankranti 2025
Makar Sankranti 2025: भारत में मकर संक्रांति का त्योहार बहुत ही खास होता है। यह हर साल 14 जनवरी को मनाया जाता है और इस दिन का महत्व न सिर्फ धार्मिक, बल्कि वैज्ञानिक और स्वास्थ्य से भी जुड़ा हुआ है। मकर संक्रांति को देशभर में अलग-अलग नामों और परंपराओं के साथ मनाया जाता है। कहीं इसे "खिचड़ी" कहा जाता है तो कहीं "पोंगल" लेकिन हर जगह तिल और गुड़ का विशेष महत्व होता है।
मकर संक्रांति (Makar Sankranti 2025) पर तिल (Til) और गुड़ से बने लड्डू या तिलकुटखाने की परंपरा वर्षों से चली आ रही है। यह सिर्फ परंपरा तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके पीछे हमारी सेहत से जुड़े कई फायदे छिपे हुए हैं। ठंड के मौसम में शरीर को गर्म रखने और मजबूत बनाने के लिए तिल और गुड़ जैसे पोषक तत्वों का सेवन बेहद फायदेमंद माना जाता है। आइए जानते हैं कि मकर संक्रांति (Makar Sankranti 2025) पर तिल खाने का महत्व क्या है और यह हमारे शरीर को कैसे फायदा पहुंचाता है।
मकर संक्रांति ठंड के मौसम के बीच में आती है। जब शरीर को अंदर से गर्म रखने और इम्यूनिटी बढ़ाने की जरूरत होती है। इस समय तिल का सेवन शरीर को ठंड से बचाने के साथ-साथ इसे मजबूत भी बनाता है। तिल में मौजूद कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन और विटामिन-ई शरीर की कई जरूरतों को पूरा करते हैं। तिल सर्दियों में होने वाली बीमारियों जैसे सर्दी-जुकाम और त्वचा संबंधी समस्याओं से भी बचाव करता है।
1. पाचन तंत्र को मजबूत करता है।
तिल में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है। जो पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है। यह कब्ज, एसिडिटी और पेट की अन्य समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। तिल में मौजूद तेल पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है और खाना पचाने में मदद करता है।
2. हड्डियों को मजबूत बनाता है।
तिल में कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे तत्व पाए जाते हैं। जो हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। यह ऑस्टियोपोरोसिस जैसी हड्डियों की कमजोरियों से बचाता है।
3. दिल को स्वस्थ रखता है।
तिल में मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड्स होते हैं। जो दिल के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। यह खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करके अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है, जिससे दिल का स्वास्थ्य बेहतर रहता है।
4. इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है।
तिल में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं। यह सर्दी-जुकाम जैसी समस्याओं से लड़ने में मदद करता है और शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाता है।
5. खून की कमी को दूर करता है।
तिल आयरन का अच्छा स्रोत माना जाता है। यह खून की कमी (एनीमिया) को दूर करने में मदद करता है। आयरन की कमी के कारण होने वाली थकान और कमजोरी से राहत पाने के लिए तिल का सेवन फायदेमंद है।
6. त्वचा को नमी और चमक देता है।
तिल में विटामिन-ई और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। जो त्वचा को नमी देकर उसे मुलायम और चमकदार बनाते हैं। यह झुर्रियों को कम करने और त्वचा को जवां बनाए रखने में मदद करता है।
7. बालों को मजबूत और चमकदार बनाता है।
तिल में प्रोटीन, आयरन और विटामिन-बी कॉम्प्लेक्स होते हैं। जो बालों को जड़ से मजबूत बनाते हैं। यह बालों का गिरना रोकता है और उन्हें प्राकृतिक रूप से चमकदार और काला बनाए रखता है।
8. दिमाग के लिए फायदेमंद
तिल में मैग्नीशियम और अन्य पोषक तत्व होते हैं। जो दिमाग को तेज और स्वस्थ बनाते हैं। यह तनाव को कम करने और याददाश्त को बेहतर बनाने में मदद करता है।
9. वजन घटाने में मददगार
तिल में मौजूद फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराता है। जिससे बार-बार भूख नहीं लगती। यह वजन घटाने के लिए बहुत फायदेमंद है।
10. शरीर को गर्माहट देता है।
तिल की तासीर गर्म होती है। इसे ठंड के मौसम में खाने से शरीर को अंदर से गर्माहट मिलती है, जिससे सर्दियों की ठंड से बचा जा सकता है।
Updated on:
14 Jan 2025 10:47 am
Published on:
12 Jan 2025 02:03 pm
बड़ी खबरें
View Allलाइफस्टाइल
ट्रेंडिंग
स्वास्थ्य
