
Masaba Gupta फिटनेस सीक्रेट जानें| image credit instagram- masabagupta
Masaba Gupta Weight Loss Journey: जानी-मानी फैशन डिजाइनर और अभिनेत्री मसाबा गुप्ता पहले की तुलना में अब काफी फिट, हेल्दी और एनर्जेटिक दिखती हैं। इस बदलाव के बारे में 23 जून को मसाबा ने एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के साथ "मिर्ची प्लस" पर अपनी फिटनेस जर्नी साझा की है। अगर आप भी वेट लॉस जर्नी पर हैं या हेल्दी रहने की कोशिश कर रहे हैं, तो अभिनेत्री नीना गुप्ता की बेटी मसाबा द्वारा बताए गए टिप्स आप फॉलो कर सकते हैं-
फिट रहने के साथ ही हाइड्रेटेड रहने और अपनी एक्ने-प्रोनस्किन को साफ और ग्लोइंग बनाए रखने के लिए मसाबा सुबह उठने के बाद 6 से 7 बजे के बीच सबसे पहले एक बड़ा गिलास गुनगुना पानी पीती हैं। इसके साथ ही अगर मौसम ठंडा हो, तो अदरक के साथ गर्म पानी लेना पसंद करती हैं। इसके अलावा, शूटिंग के दौरान वह दिन भर भी पानी पीने का ध्यान रखती हैं।
मसाबा पिछले पांच सालों से 16 से 18 घंटे की इंटरमिटेंट फास्टिंग को फॉलो कर रही हैं और कभी-कभी इसे 20 घंटे तक भी कर लेती हैं। इसके साथ ही, शरीर के 'पित्त' दोष को संतुलित करने और एसिडिटी की समस्या को दूर करने के लिए वह 'ऐशगार्ड' यानी पेठे का जूस पीती हैं।
फिटनेस के लिए मसाबा चाहे कितनी भी व्यस्त क्यों न हों, वह अपने दिन में एक घंटा वर्कआउट के लिए हर हाल में निकालती हैं। उनका मानना है कि खुद को आईने में फिट देखकर जो मोटिवेशन मिलता है, वही उन्हें वर्कआउट जारी रखने के लिए प्रेरित करता है। इसलिए वह हफ्ते में तीन बार योगा या स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करती हैं।
मसाबा क्रैश डाइटिंग या भूखे रहने के बजाय घर का सादा और संतुलित खाना खाना पसंद करती हैं। इसके लिए उन्होंने अपने किचन से चॉकलेट, चिप्स और मीठे स्नैक्स जैसे जंक फूड हटा दिए हैं ताकि क्रेविंग न हो। इसके अलावा, वह हफ्ते में दो बार 'चीट मील' भी करना पसंद करती हैं।
मसाबा अपनी फिटनेस के पीछे अपनी टीम के सपोर्ट को भी महत्व देती हैं, जो उन्हें सही डाइट और हाइड्रेशन याद दिलाती है। मसाबा के अनुसार, ट्रांसफॉर्मेशन की राह आसान नहीं होती और इसमें किसी न किसी की मदद या सपोर्ट सिस्टम का होना जरूरी होता है।
Published on:
24 Jun 2026 04:51 pm
बड़ी खबरें
View Allलाइफस्टाइल
ट्रेंडिंग
स्वास्थ्य
