
Mint Leaves For Weight Loss प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो क्रेडिट- पत्रिका)
Mint Leaves For Weight Loss: बढ़ता वजन और निकलता हुआ पेट आज के समय की बड़ी समस्या बन चुकी है। ऐसे में अगर आप कुछ आसान और घरेलू उपाय खोज रहे हैं तो पुदीना (Mint Leaves) आपके बड़े काम आ सकता है। पुदीना एक ऐसा हर्ब है जो स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है।
पुदीना में फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं जो पाचन सुधारने और मेटाबॉलिज्म बढ़ाने में मदद करते हैं। अगर इसे सही तरीके से अपनी डाइट में शामिल किया जाए तो यह वजन घटाने में असर दिखा सकता है। आइए जानते हैं, पुदीना खाने के सही तरीका के बारे में जो बढ़ते मोटापा की परेशानी को दूर कर सकती हैं।
इसे बनाना बेहद आसान हैं। इसके लिए सबसे पहले आप पुदीने (Mint Leaves) के कुछ ताजे पत्ते को एक बोतल पानी में रातभर भिगोकर रख दें। इतना करने के बाद सुबह उठकर खाली पेट यह पानी पी लें। आप चाहें तो इसमें थोड़ा नींबू रस भी मिला सकते हैं। यह पेट साफ करने में मदद करता है और शरीर से विषैले तत्व निकालता है।
पुदीना और नींबू की चाय बनाना बहुत आसान है। पुदीने के पत्तों को पानी में उबालें और फिर उसमें नींबू का रस डालें। यह चाय हर दिन सुबह पीने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है और चर्बी घटाने में मदद मिलती है।
अगर आप हेल्दी और टेस्टी ड्रिंक लेना चाहते हैं तो पुदीने की स्मूथी ट्राई करें। इसमें पुदीना, खीरा, पालक और नींबू मिलाकर एक स्मूथी बना लें। यह पेट को लंबे समय तक भरा रखता है और ओवरईटिंग से भी बचाता है।
वजन बढ़ना आसान है पर वजन घटाना बेहद मुश्किल। इसलिए लिए आप पुदीना और खीरे को काटकर उसमें थोड़ा नींबू रस और काला नमक मिला लें। यह सलाद खाने में हल्का होता है और पेट को ठंडक भी देता है। इसे दोपहर या शाम को स्नैक के तौर पर लिया जा सकता है।
पुदीना भले ही फायदेमंद हो, लेकिन किसी भी चीज का ज्यादा सेवन नुकसानदायक हो सकता है। अगर आपको पेट में गैस या एसिडिटी की दिक्कत होती है तो पुदीना सीमित मात्रा में ही लें। आपको बता दें, पुदीने का असर तभी होगा जब आप संतुलित खाना खाएंगे और रोज थोड़ा बहुत चलना-फिरना या व्यायाम भी करेंगे।
डिसक्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी केवल जागरूकता के लिए है और यह किसी चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी दवा या उपचार को अपनाने से पहले विशेषज्ञ या डॉक्टर से सलाह लें।
Updated on:
02 Jun 2025 05:38 pm
Published on:
02 Jun 2025 05:36 pm
बड़ी खबरें
View Allलाइफस्टाइल
ट्रेंडिंग
स्वास्थ्य
