
Karishma Kapoor के 5 स्टाइलिश लुक| image credit instagram-therealkarismakapoor
Karishma Kapoor Stylish Looks: हिंदी सिनेमा के मशहूर कपूर खानदान में एक्ट्रेस करिश्मा कपूर (51 वर्ष) का जन्म आज के ही दिन यानी 25 जून 1974 को मुंबई में हुआ था। 90 के दशक की सफल, लोकप्रिय और खूबसूरत अभिनेत्रियों में शुमार करिश्मा कपूर को उनके फैशन सेंस के लिए भी जाना जाता है। 50 साल की उम्र पार करने के बाद भी अभिनेत्री काफी फिट हैं और एक से बढ़कर एक स्टाइलिश ड्रेस में अपनी फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं। ऐसे में अगर आप 50+ हैं और अपने लिए फैशन ड्रेसिंग टिप्स खोज रही हैं, तो एक्ट्रेस के यहां दिए गए 5 लुक्स से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।
अगर आप 50+ की उम्र में किसी पार्टी या फंक्शन में वेस्टर्न ड्रेसमें एलिगेंट और मॉडर्न लुक में तैयार होना चाहती हैं, तो करिश्मा कपूर के इस ब्लैक आउटफिट से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। एक्ट्रेस ने हैवी एम्ब्रॉयडरी वाली ब्लैक जैकेट को फ्लोई फ्रिंज स्कर्ट के साथ स्टाइल किया है, जो लुक को क्लासी और ग्रेसफुल बनाता है। मेकअप में सॉफ्ट बेस, न्यूड लिपस्टिक और हल्का स्मोकी आई लुक चेहरे को फ्रेश और एलिगेंट दिखाता है। हेयरस्टाइल के लिए स्लीक पोनीटेल बनाया है, जो पूरे लुक को साफ-सुथरा और सोफिस्टिकेटेड टच दे रहा है। वहीं ज्वेलरी में छोटे स्टड ईयररिंग्स या मिनिमल ज्वेलरी परफेक्ट पेयर हैं। वहीं फुटवियर में ब्लॉक हील्स या कम्फर्टेबल पंप्स चुनें, ताकि स्टाइल के साथ आराम भी बना रहे।
करिश्मा कपूर का यह बेज पैंटसूट लुक उन महिलाओं के लिए इंस्पिरेशन है, जो वेस्टर्न आउटफिट में क्लासी और स्मार्ट दिखना चाहती हैं। एक्ट्रेस ने बेज ब्लेजर और मैचिंग ट्राउजर को प्रिंटेड व्हाइट टी-शर्ट के साथ स्टाइल किया है, जो लुक को कैजुअल और मॉडर्न टच देता है। मेकअप को सॉफ्ट और नेचुरल रखा गया है, जबकि शॉर्ट बॉब हेयरस्टाइल पूरे लुक को और स्टाइलिश बना रहा है। मिनिमल ज्वेलरी और ब्राउन फुटवियर आउटफिट के साथ खूबसूरती से मैच कर रहे हैं। लंच, डिनर, ऑफिस इवेंट या कैजुअल पार्टी के लिए यह लुक एकदम परफेक्ट है।
करिश्मा कपूर का यह आउटफिट उन महिलाओं के लिए बेहतरीन है, जो सादगी में भी स्टाइलिश दिखना पसंद करती हैं। एक्ट्रेस ने रस्ट रेड कलर की बेल्टेड शर्ट को ब्राउन वाइड-लेग पैंट्स के साथ स्टाइल किया है, जो लुक को बेहद क्लासी और पॉलिश्ड बना रहा है। कमर पर लगी बेल्ट आउटफिट को स्ट्रक्चर्ड लुक देती है, जबकि ढीली-फिटिंग पैंट्स आराम और स्टाइल का अच्छा बैलेंस बनाती हैं।
एक्ट्रेस ने मेकअप को सॉफ्ट और नेचुरल रखने के साथ ही अपने बालों को खुला रखा है। मिनिमल ज्वेलरी और सिंपल फुटवियर के साथ यह लुक फैमिली गेट-टुगेदर, डिनर या किसी खास मौके के लिए परफेक्ट है।
करिश्मा कपूर एथनिक लुक के लिए ब्लैक आउटफिट के साथ हैवी प्रिंटेड लॉन्ग जैकेट स्टाइल की है, जो पूरे लुक को खास बना रही है। आउटफिट की मोनोक्रोम कलर कॉम्बिनेशन इसे क्लासी लुक दे रही है। एक्ट्रेस ने मेकअप को सॉफ्ट रखने के साथ ही सेंटर-पार्टेड स्ट्रेट हेयरस्टाइल, मिनिमल ज्वेलरी और मैचिंग फुटवियर इस स्टाइल किया हैं। शादी, फैमिली फंक्शन या फेस्टिव मौके पर आप यह लुक ट्राई कर सकती है।
करिश्मा कपूर का यह रस्ट ऑरेंज सूट सेट बेहद खूबसूरत और एवरग्रीन एथनिक लुक दे रहा है। एक्ट्रेस ने गोल्डन एम्ब्रॉयडरी वाले कुर्ते को मैचिंग पैंट्स और ऑर्गेंजा दुपट्टे के साथ स्टाइल किया है, जो पूरे लुक में रॉयल टच जोड़ रहा है। एक्ट्रेस ने अपने मेकअप को सॉफ्ट और नेचुरल रखने के साथ ही स्लीक बन हेयरस्टाइल, छोटे ईयररिंग्स, मिनिमल ज्वेलरी और मैचिंग फुटवियर के साथ अपने लुक को कंप्लिट किया है। जो शादी, पूजा, त्योहार या फैमिली फंक्शन के लिए परफेक्ट है।
Updated on:
24 Jun 2026 05:53 pm
Published on:
25 Jun 2026 09:00 am
बड़ी खबरें
View Allलाइफस्टाइल
ट्रेंडिंग
स्वास्थ्य
