
Mint Leaves Benefits For Kidney प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो क्रेडिट- पत्रिका)
Mint Leaves Benefits For Kidney: शरीर को स्वस्थ रखने के लिए किडनी (Kidney)का सही तरीके से काम करना बेहद जरूरी होता है। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी, अनियमित खानपान और कम पानी पीने की आदतें किडनी को कमजोर बना सकती हैं। ऐसे में अगर आप नेचुरल तरीके से अपनी किडनी को हेल्दी रखना चाहते हैं तो पुदीने की पत्तियां (Mint Leaves) आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती हैं।
आयुर्वेद में पुदीना को औषधीय गुणों से भरपूर माना गया है और इसे कई बीमारियों में उपयोग करने की सलाह दी जाती है। आइए जानते हैं पुदीने की पत्तियों के फायदे और इसे सेवन करने का सही तरीका।
पुदीने की पत्तियों में एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जो शरीर में जमा विषैले पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करते हैं। यह किडनी (Kidney) पर पड़ने वाले अनावश्यक दबाव को कम करता है और उसे डिटॉक्स करता है। इसके अलावा पुदीना पेशाब की मात्रा बढ़ाता है जिससे यूरिन के जरिए शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं जो किडनी को साफ रखने में सहायक होता है।
किडनी (Kidney) स्टोन यानी पथरी की समस्या आजकल आम हो गई है। पुदीने की पत्तियों (Mint Leaves) का नियमित सेवन किडनी स्टोन को बनने से रोकने और पहले से मौजूद स्टोन को धीरे-धीरे गलाने में सहायक होता है। इसमें मौजूद मेन्थॉल और अन्य प्राकृतिक तेल यूरिनरी ट्रैक्ट को साफ रखते हैं। जिससे संक्रमण की संभावना भी कम होती है। साथ ही ये दर्द और जलन से राहत देने में भी कारगर होता है।
पुदीने का सेवन (Mint Leaves) किडनी के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन इसे सही मात्रा और तरीके से लेना जरूरी है। रोज सुबह 5-6 ताजी पत्तियां पानी में उबालकर चाय की तरह पीना सबसे बेहतर होता है। इसके अलावा पुदीने की पत्तियां और नींबू पानी में डालकर भी सुबह पी सकते हैं। कच्ची पत्तियां सलाद या चटनी में भी शामिल की जा सकती हैं। ध्यान रखें अधिक मात्रा में सेवन से पेट में जलन या गैस हो सकती है। इसलिए रोजाना 5-10 पत्तियां ही पर्याप्त होती हैं।
हालांकि पुदीना (Mint Leaves) फायदेमंद है, लेकिन कुछ स्थितियों में इसका सेवन सावधानी से करना चाहिए। जिन लोगों को लो ब्लड प्रेशर, एसिडिटी या गैस की समस्या ज्यादा होती है उन्हें डॉक्टर से सलाह लेकर ही पुदीने का सेवन करना चाहिए। गर्भवती महिलाओं और छोटे बच्चों को भी इसका सीमित मात्रा में ही सेवन कराना चाहिए।
Published on:
26 May 2025 02:21 pm
बड़ी खबरें
View Allलाइफस्टाइल
ट्रेंडिंग
स्वास्थ्य
