
Neena Gupta द्वारा शेयर की गई हेल्दी Handvo Chilla Recipe | image credit instagram-neena_gupta
Healthy Breakfast Recipe की तलाश कर रहे हैं, तो बॉलीवुड एक्ट्रेस Neena Gupta की आसान Handvo Chilla Recipe ट्राय कर सकते हैं। Traditional Gujarati Handvo बनाने में दिक्कत होने पर एक्ट्रेस ने इसका आसान ‘चीला ट्विस्ट’ शेयर किया है। लौकी, दाल और सब्जियों से बनने वाली यह डिश स्वादिष्ट होने के साथ हाई प्रोटीन और हेल्दी भी है। अगर आप घर पर हेल्दी ब्रेकफास्ट या लाइट मील बनाना चाहते हैं, तो यह रेसिपी आपके लिए परफेक्ट हो सकती है।
स्टेप 1
लौकी हांडवो चीला बनाने के लिए सबसे पहले चावल और सभी दालों को अच्छे से साफ करके रात भर पानी में भिगोकर रख दें।
स्टेप 2
रात भर दाल और चावल को भिगो के रखने के बाद अगली सुबह, इनका पानी निकालकर इन्हें अदरक के साथ मिक्सी में पीसकर एक स्मूथ बैटर बना लें।
स्टेप 3
इस पेस्ट को एक बड़े बर्तन में निकालें और इसमें नमक, सभी कद्दूकस की हुई सब्जियां, दही और मसाले मिलाएं। जरूरत के हिसाब से पानी डालें ताकि घोल 'चीला' बनाने वाली कंसिस्टेंसी में आ जाए।
स्टेप 4
अब एक छोटे पैन में तेल गर्म करें, उसमें राई और कढ़ी पत्ता डालकर तड़का तैयार करें और इसे घोल में अच्छी तरह मिला दें।
स्टेप 5
नॉन-स्टिक तवे को गर्म करके हल्का सा तेल लगाएं। अब थोड़ा-थोड़ा बैटर डालकर चीले के जैसे फैलाएं।
स्टेप 6
इन्हें धीमी से मीडियम आंच पर दोनों तरफ से अच्छे से पकाने लें।
लीजिए, लौकी, दाल, चावल और सब्जियों को मिलाकर आपका गर्मा-गर्म लौकी हांडवो चीला तैयार है। आप इसे चटनी, केचप या रायते के साथ सर्व कर सकते हैं। यह डिश एक पूरा मील है, जिससे यह टेस्टी होने के साथ ही लंबे समय तक पेट भरने वाला और हेल्दी भी है।
लौकी हांडवो चीला रेसिपी शेयर करते हुए नीना गुप्ता ने वीडियो में बताया कि उनसे अक्सर ट्रेडिशनल तरीके से हांडवो नहीं बन पाता था, इसलिए उन्होंने इसे एक आसान 'चीला ट्विस्ट' दे दिया है।
लौकी, दाल और सब्जियों से तैयार होने वाला Handvo Chilla फाइबर और प्रोटीन से भरपूर होता है। यह लंबे समय तक पेट भरा रखने में मदद करता है। कम तेल में बनने की वजह से यह वजन कंट्रोल करने वालों के लिए भी अच्छा ऑप्शन माना जाता है।
Published on:
10 Jun 2026 03:18 pm
बड़ी खबरें
View Allलाइफस्टाइल
ट्रेंडिंग
स्वास्थ्य
