18 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weekend Trip: वीकेंड पर घूमने का है प्लान? पारसनाथ हिल की इन 5 जगहों की करें सैर, मिलेगा सुकून और दिखेंगे खूबसूरत नजारे 

Parasnath Hill Tourist Places: अगर आप इस वीकेंड किसी खूबसूरत जगह घूमने का सोच रहे हैं, तो पारसनाथ हिल का ट्रिप प्लान कर सकते हैं। आइए जानते हैं यहां कौन-कौन सी जगहें घूमने और देखने लायक हैं।
2 min read
Google source verification
Parasnath Hill Weekend Trip, Parasnath Hill Travel Guide

Parasnath Hill/ image credit instagram/jainism_bhakti/framebydj/patel_bhai__191

Parasnath Hill Weekend Travel: अगर आप इस वीकेंड किसी सुकून भरी जगह पर घूमने का सोच रहे हैं, तो पारसनाथ हिल (सम्मेद शिखरजी) एक्सप्लोर करने का प्लान बना सकते हैं। झारखंड के गिरिडीह जिले में स्थित यह जैन धर्म के सबसे पवित्र और महत्वपूर्ण तीर्थस्थलों में से एक होने के साथ ही एक खूबसूरत ट्रैवल डेस्टिनेशन भी है। यहां आपको धार्मिक आस्था के साथ-साथ प्रकृति की खूबसूरती का भी आनंद मिलेगा। ऐसे में अगर आप इस वीकेंड फैमिली, दोस्तों या पार्टनर के साथ कहीं घूमने जाना चाहते हैं, तो पारसनाथ हिल की फेमस यहां बताई गई जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।

शिखरजी

पारसनाथ हील की सबसे फेमस जगह शिखरजी है। यह जैन धर्म का सबसे पवित्र तीर्थस्थलों में से एक है। यहां तक पहुंचने के लिए पहाड़ पर चढ़ाई करनी पड़ती है, लेकिन रास्ते में दिखने वाले खूबसूरत नजारे सारी थकान भुला देते हैं। अगर आप इस वीकेंड को खास बनाना चाहते हैं, तो दोस्तों, परिवार या पार्टनर के साथ यहां घूमने का प्लान बना सकते हैं। यहां की प्राकृतिक खूबसूरती और शांत माहौल आपको यादगार अनुभव देगा।

मधुबन

पारसनाथ आने वाले ज्यादातर लोग अपनी यात्रा की शुरुआत मधुबन से करते हैं। यहां कई पुराने जैन मंदिर हैं, जहां श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। इसके अलावा यहां का शांत माहौल, हरियाली और साफ-सुथरी जगह लोगों को काफी पसंद आती है। अगर आप भीड़-भाड़ से दूर कुछ सुकून के पल बिताना चाहते हैं, तो मधुबन जाने का प्लान कर सकते है।

भोंमियाजी मंदिर

पारसनाथ यात्रा के दौरान भोंमियाजी मंदिर का भी खास महत्व माना जाता है। मान्यता है कि यहां दर्शन करने के बाद ही शिखरजी की यात्रा पूरी मानी जाती है। मंदिर के आसपास की हरियाली और पहाड़ों का खूबसूरत नजारा मन को सुकून देता है। अगर आप परिवार के साथ पारसनाथ जा रहे हैं, तो इस मंदिर के दर्शन जरूर करें।

जंगल ट्रैक और नेचर ट्रेल

अगर आपको एडवेंचर पसंद है, तो पारसनाथ के जंगलों से होकर गुजरने वाला ट्रैक आपके लिए शानदार रहेगा। रास्ते में ऊंचे-ऊंचे पेड़, पक्षियों की चहचहाहट और ठंडी हवा सफर को यादगार बना देती है। बारिश के मौसम में यह पूरा रास्ता किसी फिल्मी लोकेशन जैसा नजर आता है। हालांकि ट्रैकिंग करते समय फिसलन वाले रास्तों पर सावधानी बरतें।

सनराइज व्यू

अगर आप इस वीकेंड पार्टनर या दोस्तों के साथ सुबह का खूबसूरत नजारा देखना चाहते हैं, तो आप यहां सनराइज व्यू देखने जा सकते है। यहां सूरज की पहली किरण जब बादलों और पहाड़ियों पर पड़ती है, तो पूरा नजारा बेहद खूबसूरत दिखाई देता है। फोटोग्राफी और सोशल मीडिया के लिए शानदार तस्वीरें और वीडियो बनाने के लिए भी यह जगह काफी पसंद की जाती है।