18 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gravy Recipe: एक बार बनाकर रख लें होटल स्टाइल ग्रेवी, फिर पूरे हफ्ते मिनटों में तैयार करें 20 से ज्यादा वेज और नॉनवेज डिशेज

होटल और रेस्टोरेंट स्टाइल ग्रेवी रेसिपी: अगर आप एक ऐसी रेसिपी खोज रहे हैं जिसे एक बार बनाकर रख लें और फिर उसे कम समय में पूरे हफ्ते अलग अलग रेसिपी बनाने में इस्तेमाल कर सकें तो आप यहां बताए गए तरीके से होटल स्टाइल ग्रेवी बनाकर रख सकते हैं।
2 min read
Google source verification
Restaurant Style Gravy At Home, All Purpose Gravy Recipe

Gravy Recipe/ Gravy Recipe/@cookwithparul AND chatgpt

Hotel Style Gravy Recipe: अगर आपको होटल और रेस्टोरेंट जैसा स्वाद वाला खाना पसंद है या आप घर आए मेहमानों के लिए आधे घंटे से भी कम समय में कई टेस्टी व्यंजन बनाना चाहते हैं तो आप यहां बताए गए तरीके से होटल स्टाइल ग्रेवी बनाकर रख सकते हैं। इस ग्रेवी की मदद से आप एक साथ कई व्यंजन आसानी से तैयार कर सकते हैं। आइए, शेफ से जानते हैं कि होटल स्टाइल ग्रेवी घर पर कैसे बनाई जा सकती है।

होटल स्टाइल ग्रेवी बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • 2 किलो प्याज
  • 1 किलो टमाटर
  • 50 ग्राम लहसुन
  • 25 ग्राम अदरक
  • 250 ग्राम तेल
  • 3-4 तेज पत्ता
  • 1 बड़ा टुकड़ा दालचीनी
  • 1 बड़ी इलायची
  • 3 से 4 छोटी इलायची
  • 5-6 लौंग
  • 1 छोटा चम्मच जीरा
  • 1 बड़ा चम्मच हल्दी पाउडर
  • 2 बड़े चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
  • 2 बड़े चम्मच धनिया पाउडर
  • 1 बड़ा चम्मच जीरा पाउडर
  • 50-60 ग्राम काजू का पेस्ट

होटल जैसी ग्रेवी बनाने का स्टेप बाय स्टेप तरीका

स्टेप 1. प्याज और टमाटर तैयार करें

होटल जैसी ग्रेवी बनाने के लिए सबसे पहले प्याज को छीलकर अच्छी तरह पानी से धो लें। इसके बाद प्याज का नीचे वाला सख्त हिस्सा हटाकर बारीक काट लें। अब टमाटर को भी अच्छी तरह धोकर उसका डंठल वाला हिस्सा निकाल के छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। यदि आप चाहें, तो टमाटर को पीसकर भी ग्रेवी में इस्तेमाल कर सकते हैं।

स्टेप 2. अदरक लहसुन का पेस्ट तैयार करें

अब अदरक और लहसुन को साफ कर इसमें थोड़ा तेल डालकर पीस लें।

स्टेप 3. खड़े मसालों का तड़का लगाएं

अब एक कड़ाही में तेल गर्म करने के बाद इसमें तेज पत्ता, दालचीनी, बड़ी इलायची, छोटी इलायची और लौंग डालकर तड़का लगाएं। इसके बाद इसमें जीरा डालें।

स्टेप 4. प्याज को सही तरीके से पकाएं

अब कड़ाही में कटे हुए प्याज डाल दें और इसे मध्यम आंच पर पकाएं। इसके बाद इसमें अदरक लहसुन का पेस्ट डालें और अच्छी तरह पकाएं, ताकि इसका कच्चापन खत्म हो जाए।

स्टेप 5. टमाटर और मसाले मिलाएं

अब इसमें कटे हुए टमाटर डालें और साथ में थोड़ा नमक मिला दें। नमक डालने से टमाटर जल्दी पक जाते हैं। ध्यान दें, टमाटर को तब तक पकाएं जब तक वह पूरी तरह गल न जाएं और ग्रेवी से तेल अलग दिखाई न देने लगे। अब इसमें हल्दी पाउडर, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और जीरा पाउडर डालें। मसालों को अच्छी तरह पकाएं ताकि ग्रेवी का स्वाद और खुशबू बढ़ जाए।

स्टेप 6. काजू का पेस्ट डालें

अब काजू को पानी में उबालकर पीस के तैयार मसाले में डाल दें। काजू का पेस्ट डालने के बाद ग्रेवी को धीमी आंच पर पकाएं और लगातार चलाते रहें, ताकि यह नीचे चिपके नहीं। जब ग्रेवी से तेल ऊपर आने लगे तो समझ लें होटल स्टाइल बेस ग्रेवी तैयार है।

ग्रेवी को स्टोर करने का तरीका

तैयार ग्रेवी को पूरी तरह ठंडा होने दें। इसके बाद इसे साफ और सूखे डिब्बे में भरकर फ्रिज में रख सकते हैं। इस ग्रेवी को फ्रिज में करीब 8 से 12 दिन तक स्टोर किया जा सकता है। अगर इसे ज्यादा समय के लिए रखना है तो फ्रीजर में स्टोर कर सकते हैं। ध्यान रखें कि ग्रेवी निकालने के लिए हमेशा साफ और सूखे चम्मच का इस्तेमाल करें, ताकि यह जल्दी खराब न हो।

एक ग्रेवी से बना सकते हैं कई डिश

इस एक बेस ग्रेवी से आप दाल तड़का, आलू गोभी, मिक्स वेज, पनीर की कई तरह की सब्जियां और नॉनवेज डिश आसानी से बना सकते हैं।