19 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ranveer Singh Body Transformation: रणवीर सिंह का डाइट चार्ट वायरल: न मीठा, न जंक फूड.. बस ये 3 चीजें खाकर बना डाली ‘धुरंधर’ बॉडी

Ranveer Singh Body Transformation: रणवीर सिंह ने फिल्म 'धुरंधर 2' के लिए अपना लुक पूरी तरह बदल लिया है। कुछ ही समय में वजन घटाकर और कड़क मसल्स बनाकर उन्होंने सबको हैरान कर दिया। जानिए उनका डाइट और वर्कआउट प्लान।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Charvi Jain

Mar 19, 2026

Ranveer Singh workout routine and daily diet

Ranveer Singh Body Transformation (source: imdb)

Ranveer Singh Body Transformation: बॉलीवुड के धुरंधर स्टार रणवीर सिंह एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार चर्चा उनकी फिल्म की नहीं, बल्कि उनके फिटनेस की हो रही है। अपनी नई फिल्म 'धुरंधर 2 द रिवेंज' के लिए 40 साल के रणवीर ने जो कर दिखाया है, वो सच में कमाल है। उन्होंने 15 किलो वजन कम किया है और फिर उसे पत्थर जैसी मजबूत मसल्स में बदल दिया। आज जब यह फिल्म रिलीज हो रही है, तो हर कोई बस यही पूछ रहा है कि आखिर रणवीर ने इतनी जल्दी खुद को ट्रांसफॉर्म कैसे कर लिया? आइए, आपको बताते हैं उनकी इस मेहनत के पीछे का असली सच।

पहले वजन घटाया, फिर बढ़ाया

रणवीर सिंह ने इस फिल्म के लिए खुद को पूरी तरह बदल लिया। यह काम इतना आसान नहीं था। फिटनेस एक्सपर्ट्स का कहना है कि रणवीर ने दो स्टेप्स में काम किया। फिल्म की शुरुआत में उन्हें थोड़ा दुबला दिखना था, जिसके लिए उन्होंने अपना फैट कम किया। इसके तुरंत बाद उन्हें एक योद्धा जैसा दिखना था, जिसके लिए उन्होंने फिर से वजन बढ़ाया, लेकिन इस बार ये वजन चर्बी नहीं बल्कि मजबूत मसल्स थे।

रणवीर का स्ट्रिक्ट डाइट प्लान

फिटनेस एक्सपर्ट्स कहते हैं कि बॉडी जिम से ज्यादा किचन में बनती है। रणवीर ने अपनी जीभ पर ऐसा कंट्रोल किया कि महीनों तक मीठा और बाहर का जंक फूड छुआ तक नहीं। उनकी डाइट में सबसे ज्यादा ताकत प्रोटीन की थी। अपनी मसल्स को मजबूत बनाने के लिए उन्होंने चिकन, मछली और अंडों को अपना सबसे बड़ा साथी बनाया। वजन घटाने के चक्कर में उन्होंने अपनी पसंद की रोटी और सफेद चावल से भी दूरी बना ली थी। इसकी जगह उन्होंने अपनी डाइट में ओट्स और ब्राउन राइस जैसी हेल्दी चीजों को शामिल किया, जो उन्हें एनर्जी भी देती थीं और वजन भी नहीं बढ़ने देती थीं। पेट भरने के लिए वो बहुत सारा सलाद और उबली हुई हरी सब्जियां खाते थे। इतना ही नहीं, जब भी उन्हें काम के बीच में छोटी-मोटी भूख लगती, तो वो समोसे या बिस्किट के बजाय मुट्ठी भर बादाम, अखरोट और फल खाते थे।

जिम में बहाया पसीना

रणवीर का वर्कआउट रूटीन बहुत ही स्ट्रिक्ट था। उन्होंने High-Intensity Interval Training (HIIT) वर्कआउट किया, जिसमें बहुत कम समय में बहुत ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। साथ ही उन्होंने भारी वजन उठाकर अपनी बॉडी को एक स्पाई हीरो जैसा लुक दिया। उनका मकसद सिर्फ बॉडी बनाना नहीं था, बल्कि खुद को एक्टिव बनाना भी था जिससे की वो फिल्म में खतरनाक स्टंट्स कर सकें।

आम लोग भी ऐसा कर सकते हैं?

रणवीर सिंह का यह धुरंधर लुक देखने में तो बहुत अच्छा लगता है, लेकिन आम लोगों को इतनी जल्दी वजन नहीं घटाना चाहिए। रणवीर के साथ हमेशा डॉक्टर और ट्रेनर्स की एक बड़ी टीम रहती है। अगर आप भी फिट होना चाहते हैं, तो शॉर्टकट के चक्कर में न पड़ें। घर का बना सादा खाना खाएं, रोज कम से कम 30 मिनट एक्सरसाइज करें और पूरी नींद लें।

बड़ी खबरें

View All

लाइफस्टाइल

ट्रेंडिंग

स्वास्थ्य