6 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rasgulle Ki Sabzi: अब रसगुल्ला भी ग्रेवी में! उदयपुर के लग्जरी होटल की यह डिश सोशल मीडिया पर हो रही वायरल

Rasgulle Ki Sabzi: खाने के शौकीनों के लिए दुनिया में अजीबो-गरीब फ्यूजन की कमी नहीं है। कभी मैगी में आइसक्रीम डाली जाती है, तो कभी चॉकलेट का समोसा बन जाता है। लेकिन इस बार जो सामने आया है, उसने तो बंगाली और ओडिया खाने के दीवानों के होश उड़ा दिए हैं।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Charvi Jain

Mar 06, 2026

क्या आपने कभी रसगुल्ले की सब्जी चखी है

rasgulle ki sabzi (source: gemini)

Rasgulle Ki Sabzi: उदयपुर के एक फाइव-स्टार होटल से वायरल हुए एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर खाने के शौकीनों को दो हिस्सों में बांट दिया है। मेनू कार्ड पर लिखे रसगुल्ले की सब्जी का नाम देखकर बंगाली और ओडिया वाले लोग हैरान रह गए। लेकिन वहीं दूसरी ओर कुछ फूड एक्सपर्ट्स इसे एक लाजवाब फ्यूजन बता रहे हैं। क्या यह मिठाई का अपमान है या सिर्फ पनीर कोफ्ते का एक नया स्वाद। आखिर कैसे बिना चाशनी के छैने से तैयार की गई यह डिश लोगों को हैरान कर रही है। आइए जानते हैं इस अतरंगी रेसिपी के बारे में।

क्या है वायरल वीडियो में?

मुंबई के एक मेकअप आर्टिस्ट ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। वीडियो में वे होटल के बुफे काउंटर के पास खड़े हैं और उनकी नजर एक बोर्ड पर गई जिस पर लिखा था रसगुल्ले की सब्जी। सायकत का रिएक्शन एकदम असली था, उन्होंने कहा, भाई, प्लीज किसी बंगाली को ऐसे डराओ मत! उन्होंने इसे अपने जीवन का सबसे बड़ा फूड शॉक बताया। वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया और लोग अपनी प्रतिक्रिया देने लगे।

क्या यह वाकई खाने लायक है?

सोशल मीडिया पर लोग दो बातें कर रहे हैं। कुछ लोग इसे पाप बता रहे हैं। वहीं, कुछ फूड एक्सपर्ट्स का मानना है कि इसे बनाने के लिए चाशनी वाले रसगुल्ले का इस्तेमाल नहीं होता। इसे पनीर की तरह ही बनाया जाता है। बस, दूध को फाड़कर छैना निकाला जाता है, गोलियां बनाई जाती हैं और फिर उन्हें मीठी चाशनी की जगह नमक के पानी में उबाला जाता है। फिर इसे मलाईदार ग्रेवी में डालकर परोसा जाता है।

घर पर ट्राई करें ये वायरल रेसिपी

  • छैना तैयार करें: एक लीटर दूध में नींबू डालकर उसे फाड़ें, मलमल के कपड़े में छानें और 30 मिनट तक रख दें।
  • सॉफ्ट बॉल्स: अब इसे आटे के साथ गूंधकर छोटी बॉल्स बनाएं। इन्हें चीनी की जगह हल्के नमक वाले पानी में उबालें ताकि ये स्पंजी हो जाएं।
  • ग्रेवी के लिए: एक कड़ाही में घी गर्म करें। तेजपत्ता, दालचीनी, जीरा, अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें। प्याज-टमाटर की प्यूरी और काजू का पेस्ट डालकर अच्छे से भूनें। अंत में मलाई, गरम मसाला और कसूरी मेथी डालकर ग्रेवी गाढ़ी करें।
  • फिनिशिंग टच: आखिर में तैयार की हुई छैना बॉल्स को ग्रेवी में डालें और हरा धनिया छिड़ककर गरमा-गरम परोसें।