24 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

क्रिकेटर रिंकू सिंह को CM योगी सौंपेंगे सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र, जानें सांसद प्रिया सरोज संग उनकी दिलचस्प लव स्टोरी

Rinku Singh: आज के इस लेख में आइए जानते हैं कि क्रिकेटर होने के साथ ही अब रीजनल स्पोर्ट्स ऑफिसर बनने वाले रिंकू सिंह सांसद प्रिया सरोज से कब और कैसे मिले थे।

2 min read
Google source verification
Rinku Singh

Rinku Singh | image credit gemini and Instagram (@rinkukumar12)

Rinku Singh: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ की तंग गलियों से निकलकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्तर तक चमकने वाले रिंकू सिंह के जीवन में आज एक बड़ा बदलाव आने जा रहा है। खेल के मैदान पर अपने बल्ले से दमदार पहचान बनाने के बाद, अब वे प्रशासनिक गलियारों में अपनी नई भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं। उत्तर प्रदेश सरकार उन्हें रीजनल स्पोर्ट्स ऑफिसर के पद पर नियुक्त करने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। आइए आज के इस लेख में जानते हैं कि क्रिकेटर होने के साथ ही अब रीजनल स्पोर्ट्स ऑफिसर बनने वाले रिंकू सिंह सांसद प्रिया सरोज से कब और कैसे मिले थे।

विवादों के बाद मिली बड़ी जिम्मेदारी


रिंकू सिंह की सरकारी नौकरी का सफर काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है। इससे पहले जनवरी 2025 में उन्हें खेल कोटे के तहत बेसिक शिक्षा विभाग में बीएसए बनाने की तैयारी की गई थी, लेकिन उस समय उनकी शैक्षिक योग्यता को लेकर कुछ तकनीकी विवाद होने की वजह से पूरी प्रक्रिया पर रोक लग गई थी।

बेहद फिल्मी है रिंकू और सांसद प्रिया सरोज की प्रेम कहानी


रिंकू सिंह की सफलता के साथ-साथ उनकी निजी जिंदगी भी इन दिनों चर्चा में है। मछलीशहर की सांसद प्रिया सरोज के साथ उनकी लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं लगती। हाल ही में राज शमानी के साथ पॉडकास्ट में रिंकू सिंह ने बताया कि उनके रिश्ते की शुरुआत साल 2023 में हुई थी, जब रिंकू ने एक फैनपेज पर प्रिया की तस्वीर देखी और प्रभावित होकर उन्हें सोशल मीडिया पर हेलो, कैसी हो? का मैसेज कर दिया। यहीं से बातों का सिलसिला शुरू हुआ जो धीरे-धीरे घंटों लंबी कॉल्स और वीडियो कॉल्स तक पहुंच गया। रिंकू बताते हैं कि शुरुआती दिनों में प्रिया इतनी शर्मीली थीं कि वीडियो कॉल के दौरान अपना चेहरा छिपाने के लिए लाइट तक बंद कर देती थीं।

प्यार का इजहार और शादी की शर्त


दोनों के रिश्ते में एक बड़ा मोड़ तब आया जब गोवा में एक टूर्नामेंट के दौरान रिंकू सिंह ने अपने प्यार का इजहार किया। प्रिया सरोज ने उनके प्रपोजल को स्वीकार तो किया, लेकिन एक शर्त के साथ कि उन्हें शादी करनी होगी। इसके अलावा सबसे दिलचस्प बात यह है कि जब पहली बार उनकी मुलाकात हुई, तो रिंकू साधारण शॉर्ट्स में वहां पहुंचे थे, जबकि प्रिया अपने भाई, बहन और दोस्तों के साथ आई थीं।

सफलता का साल और शादी का इंतजार


साल 2023 इन दोनों के लिए बेहद लकी साबित हुआ क्योंकि एक तरफ रिंकू क्रिकेट की दुनिया में सुपरस्टार बनकर उभरे, वहीं दूसरी तरफ प्रिया सरोज चुनाव जीतकर संसद पहुंच गईं। रिंकू प्रिया को अपना लकी चार्म मानते हैं और कहते हैं कि उनके आने के बाद उनके जीवन में देखभाल और संजीदगी बढ़ गई है। फिलहाल, उनके प्रशंसकों को बस उस दिन का इंतजार है जब यह जोड़ी शादी के बंधन में बंधेगी।