7 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rishabh Pant Fitness Routine: ऋषभ पंत फिट रहने के लिए करते हैं ये 8 एक्सरसाइज

Rishabh Pant Fitness Routine: क्रिकेटर ऋषभ पंत खुद को फिट रखने के लिए कौन-कौन सी एक्सरसाइज करते हैं? आइए, आज की स्टोरी में उनके द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो के जरिए जानते हैं।

3 min read
Google source verification
Rishabh Pant fitness routine

ऋषभ पंत फिटनेस एक्सरसाइज| Image credit instagram-rishabpant

Rishabh Pant Workout Exercises: भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत टेस्ट टीम के उप-कप्तान के पद से हटाए जाने के बाद से चर्चा में हैं। फिलहाल, पंत का सारा ध्यान अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले टेस्ट मैच पर है। क्रिकेट के अलावा, पंत अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल, ब्रांड एंडोर्समेंट्स, निवेश और दिसंबर 2022 में हुए कार हादसे के बाद से अपनी फिटनेस को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। आज की स्टोरी में आइए, क्रिकेटर द्वारा इंस्टाग्राम पर साझा किए गए एक्सरसाइज वीडियो के जरिए जानते हैं कि वे फिट रहने के लिए कौन-कौन सी एक्सरसाइज करते हैं।

बेंडेड रेजिस्टेड स्प्रिंट क्या है (Banded Resisted Sprint)

ऋषभ पंत द्वारा शेयर किए गए वीडियो में वे शॉर्ट्स और लूज स्लीवलेस टी-शर्ट में आगे की ओर झुककर हाथों और पैरों का तालमेल बिठाते हुए दौड़ने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि पीछे से कोई उनकी कमर पर बंधे रेजिस्टेंस बैंड से खिंचाव पैदा कर रहा है।

इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, इस एक्सरसाइज को 'बेंडेड रेजिस्टेड स्प्रिंट' या 'पार्टनर-असिस्टेड रेजिस्टेंस रनिंग' कहा जाता है। इसमें ट्रेनर कमर पर रेजिस्टेंस बैंड बांधकर पीछे से खिंचाव पैदा करता है और खिलाड़ी को आगे की तरफ पूरा जोर लगाकर दौड़ना होता है। यह एक्सरसाइज पैरों, हिप्स, जांघों और काफ (Calves) की मांसपेशियों को ताकतवर बनाने में मदद कर सकती है।

पार्टनर-असिस्टेड हैमस्ट्रिंग स्ट्रेच (Partner-Assisted Hamstring Stretch)

इस एक्सरसाइज में क्रिकेटर जमीन पर पीठ के बल लेटे हुए हैं और ट्रेनर उनके पैरों को सहारा देते हुए पीछे की तरफ खींच रहे हैं, जिससे पैरों में खिंचाव महसूस हो रहा है।

इसे 'पार्टनर-असिस्टेड हैमस्ट्रिंग स्ट्रेच' या योग में 'कपल स्ट्रेच' कहा जाता है। इसमें एक व्यक्ति जमीन या मैट पर सीधा लेट जाता है और दूसरा व्यक्ति उसके पैरों को सीधा रखकर अपनी तरफ खींचता है। यह हैमस्ट्रिंग को गहराई से स्ट्रेच करने में मदद करता है। इसके अलावा, यह जांघों के पिछले हिस्से और पीठ के निचले हिस्से में लचीलापन लाने, रीढ़ की हड्डी को डीकंप्रेस करने और मांसपेशियों के तनाव को दूर करने के लिए प्रभावी है।

प्लेट ड्रैग एक्सरसाइज के फायदे (Plate Drag)

इस एक्सरसाइज में ऋषभ 10 किलो की वेट प्लेट हाथ में लेकर और पैरों में रेजिस्टेंस बैंड बांधकर धीरे-धीरे साइड में चलने की कोशिश कर रहे हैं।

हाथ में वेट प्लेट लेकर और दोनों पैरों के बीच किसी वस्तु को नियंत्रित करते हुए चलने वाले इस व्यायाम को 'प्लेट ड्रैग' या 'एडक्टर प्लेट ड्रैग' कहा जाता है। पैरों के बीच वजन को नियंत्रित करने से इनर थाई (जांघों के अंदरूनी हिस्से) की मांसपेशियों (Adductors) पर जोर पड़ता है। यह कूल्हों, घुटनों और एड़ियों की स्थिरता सुधारने के लिए एक स्ट्रेंथ और मोबिलिटी सुधारने वाली एक्सरसाइज है।

अल्टरनेट बेंट-ओवर डंबल रो (Alternate Bent-Over Dumbbell Row)

इस एक्सरसाइज में ऋषभ आगे की ओर झुककर दोनों हाथों से बारी-बारी से डंबल उठाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस एक्सरसाइज को 'अल्टरनेट बेंट-ओवर डंबल रो' कहा जाता है। यह मुख्य रूप से आपकी पीठ की मांसपेशियों और कंधों के पिछले हिस्से (Rear Deltoids) को मजबूत बनाने के लिए बहुत प्रभावी है।

ऑवरहेड एंकर्ड लेग रेज (Overhead Anchored Leg Raise)

छठी एक्सरसाइज में क्रिकेटर पीठ के बल लेटकर हाथों में वेट लेकर दोनों पैरों को एक साथ उठा रहे हैं। इसे 'ऑवरहेड एंकर्ड लेग रेज' या 'डंबल एंकर्ड लेग रेज' कहा जाता है। यह कोर (Core) और पेट की मांसपेशियों को मजबूत करने के लिए फायदेमंद मानी जाती है।

बेंट-ओवर डंबल रो (Bent-Over Dumbbell Row)

सातवीं एक्सरसाइज में क्रिकेटर थोड़ा झुककर डंबल उठाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसे 'बेंट-ओवर डंबल रो' कहा जाता है। यह आपकी पीठ, कंधे और बाहों की मांसपेशियों को मजबूत बनाने के लिए एक बेहतरीन व्यायाम है।

रेजिस्टेंस बैंड लंज विद रोटेशन (Resistance Band Lunge with Rotation)

आठवीं एक्सरसाइज में ऋषभ एक पैर को आगे और एक पैर को पीछे की ओर रखकर (लंज पोजीशन) हाथों से रेजिस्टेंस बैंड को खींचते हुए ट्विस्ट कर रहे हैं। इसे 'रेजिस्टेंस बैंड लंज विद रोटेशन' या 'बैंड-रेजिस्टेड लंज विद ट्विस्ट' कहा जाता है। यह एक बेहतरीन कोर-स्टेबिलिटी (Core Stability) और स्ट्रेंथ एक्सरसाइज है, जो शरीर के संतुलन और रोटेशनल ताकत को बेहतर बनाती है।

डिस्क्लेमर: यह लेख इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारी पर आधारित है। इसे अपनी रूटीन में शामिल करने से पहले किसी इंस्ट्रक्टर या फिटनेस एक्सपर्ट से परामर्श अवश्य लें।