9 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ruturaj Gaikwad Wife: सिर्फ स्टार क्रिकेटर की पत्नी नहीं, खुद भी मैदान पर जलवा बिखेर चुकी हैं उत्कर्षा पवार

Who Is Ruturaj Gaikwad's Wife?: रुतुराज गायकवाड़ की पत्नी उत्कर्षा पवार खुद भी प्रोफेशनल क्रिकेटर हैं। जानिए उनकी उम्र, एजुकेशन, क्रिकेट करियर और पर्सनल लाइफ से जुड़ी खास बातें।

2 min read
Google source verification
Utkarsha Pawar Cricketer, Ruturaj and Utkarsha's Relationship

रुतुराज गायकवाड़ की पत्नी कौन हैं?| image credit instagram-ruutu.131

Ruturaj Gaikwad Wife Utkarsha Pawar: रुतुराज गायकवाड़ की पत्नी उत्कर्षा पवार सिर्फ स्टार क्रिकेटर की लाइफ पार्टनर ही नहीं, बल्कि खुद भी एक प्रतिभाशाली क्रिकेटर हैं। महाराष्ट्र महिला क्रिकेट टीम का हिस्सा रह चुकी उत्कर्षा बचपन से क्रिकेट खेल रही हैं और घरेलू स्तर पर कई टूर्नामेंट में हिस्सा ले चुकी हैं। सोशल मीडिया पर भी दोनों की जोड़ी काफी पसंद की जाती है।

उत्कर्षा पवार को अपने डॉग्स से है खास लगाव

उत्कर्षा पवार ने वैसे तो अपना इंस्टाग्राम अकाउंट प्राइवेट कर रखा है, लेकिन रुतुराज गायकवाड़ के इंस्टाग्राम पर शेयर फोटो और वीडियो के अनुसार, उत्कर्षा अपने वेल्श कोर्गी (Welsh Corgi) नस्ल के पालतू कुत्ते से बेहद प्यार करती हैं। इसका पता कपल के पोस्ट से चलता है।

2018 से रिलेशनशिप में थे रुतुराज गायकवाड़ और उत्कर्षा पवार

रुतुराज गायकवाड़ 3 जून 2023 को उत्कर्षा पवार के साथ शादी के बंधन में बंधे थे। लेकिन क्रिकेटर द्वारा की गई एक पुरानी पोस्ट से पता चलता है कि दोनों साल 2018 से डेट कर रहे हैं। दरअसल, क्रिकेटर ने उत्कर्षा के काली बॉर्डर वाली लाल साड़ी से मैच करता हुआ कुर्ता पहनकर एक पुरानी फोटो शेयर की थी और कैप्शन में लिखा था, "2018 to 2023❤️"।

उत्कर्षा पवार का ट्रेडिशनल फैशन लोगों को आता है पसंद

क्रिकेटर द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर तस्वीरें में उत्कर्षा वेस्टर्न ड्रेस में भी दिखाई दी हैं, लेकिन ज्यादातर फोटोज में वे भारतीय ट्रेडिशनल या मराठी लुक में नजर आती हैं।

11 साल की उम्र से क्रिकेट खेल रही हैं उत्कर्षा पवार

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी रुतुराज गायकवाड़ की पत्नी उत्कर्षा पवार का जन्म 13 अक्टूबर, 1998 को हुआ था और वह पुणे की रहने वाली हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उत्कर्षा 11 साल की उम्र से क्रिकेट खेल रही हैं।

उत्कर्षा पवार Education and Career

उत्कर्षा ने पुणे के इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूट्रिशन एंड फिटनेस साइंसेज से पढ़ाई की है। इसके अलावा, वह एक ऑलराउंडर हैं और महाराष्ट्र टीम का कई स्तरों पर प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। दाएं हाथ की मध्यम तेज गेंदबाज और ऑलराउंडर उत्कर्षा महाराष्ट्र महिला क्रिकेट टीम की सदस्य होने और महाराष्ट्र टीम के लिए खेलने के साथ ही उत्कर्षा ने साल 2015 से लेकर 2018 तक महाराष्ट्र वेस्ट जोन अंडर-19 और वेस्ट जोन अंडर-23 का प्रतिनिधित्व किया है, साथ ही चैलेंजर ट्रॉफी अंडर-23 भी खेल चुकी हैं।