
शिल्पा शेट्टी| image credit instagram - theshilpashetty
Shilpa Shetty: 50 साल की उम्र के बाद भी योग और एक्सरसाइज के कारण अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी अपनी उम्र से कम और फिट दिखती हैं। फिल्मों और टीवी शो के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी एक्ट्रेस आए दिन लोगों को एक्सरसाइज और योग के प्रति जागरूक करती रहती हैं। इसी क्रम में, उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक एक्सरसाइज का वीडियो शेयर किया है। आइए जानते हैं अभिनेत्री द्वारा बताई गई एक्सरसाइज कैसे करें और इसके क्या फायदे हैं।
इंस्टाग्राम वीडियो में शिल्पा शेट्टी ने ग्रे स्लीवलेस टी-शर्ट को टाइट फिटेड प्रिंटेड जिम लैगिंग्स के साथ पेयर किया है। हाई पोनीटेल और जिम शूज पहने वह 'वी-सिट होल्ड' पोज करती दिख रही हैं। वीडियो के अनुसार, यह बोट पोज (नौकासन) का एक वेरिएशन है।
शिल्पा द्वारा शेयर वीडिया के डिस्क्रिप्श में दी गई जानकारी के अनुसार, इस एक्सरसाइज को करने के कई फायदे होते हैं-
अभिनेत्री ने डंबल के ऊपर बैठकर वी-सिट किया है, लेकिन यदि आप इसकी शुरुआत करना चाहते हैं, तो सबसे पहले एक समतल जगह पर योगा मैट बिछाकर सीधे बैठ जाएं और अपने पैरों को सामने की ओर सीधा फैला लें।
अब अपने कोर यानी पेट की मांसपेशियों को टाइट करते हुए थोड़ा सा पीछे की ओर झुकें।
पीछे की ओर झुकने के बाद, अपने टेलबोन यानी कूल्हों की हड्डी पर संतुलन बनाते हुए पैरों को जमीन से ऊपर उठाएं और लगभग 45 डिग्री के एंगल पर सीधा फैला लें।
पैरों को उठाने के बाद अपने दोनों हाथों को जमीन से ऊपर उठाएं और उन्हें सीधे आगे की ओर फैला लें, ताकि वे जमीन के समानांतर रहें।
हाथों को सीधा करने के बाद अपनी जांघों और धड़ को करीब लाकर अंग्रेजी के 'V' अक्षर जैसा शेप बनाएं। अब इसी मुद्रा में थोड़ी देर स्थिर रहते हुए सामान्य रूप से सांस लेते रहें और फिर नार्मल स्थिति में वापस आ जाएं।
डिस्क्लेमर : ये फायदे शिल्पा शेट्टी द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित हैं। किसी भी नई एक्सरसाइज को शुरू करने से पहले फिटनेस विशेषज्ञ की सलाह लें।
Published on:
02 Jun 2026 02:57 pm
बड़ी खबरें
View Allलाइफस्टाइल
ट्रेंडिंग
स्वास्थ्य
