2 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Summer Trending Kurtis: गर्मियों में स्टाइलिश और कंफर्टेबल दिखने के लिए ट्राई करें ये 5 लेटेस्ट कुर्ती डिजाइन्स

Summer Trending Kurtis: गर्मियों में घर पर पहनने के साथ-साथ, ऑफिस जाने वाली वर्किंग वुमन हों या कॉलेज जाने वाली लड़कियां, आजकल कुर्ती पहनना काफी पसंद किया जा रहा है। ऐसे में अगर आप भी नई कुर्ती खरीदने की सोच रही हैं, तो इन स्टाइल से आइडिया लेकर अपनी शॉपिंग कर सकती हैं।

2 min read
Google source verification
Best Kurti Designs For Summer, Latest Kurti DesignsTips

लेटेस्ट समर कुर्ती ट्रेंड्स| image credit gemini

Summer Trending Kurtis: गर्मियों के मौसम में ऐसी कुर्ती चुनना जरूरी है जो स्टाइलिश होने के साथ आरामदायक भी हो। ऑफिस जाने वाली वर्किंग वुमन से लेकर कॉलेज गर्ल्स तक, आजकल कई नए कुर्ती डिजाइन्स ट्रेंड में हैं। को-ऑर्ड सेट, काफ्तान कुर्ती और आलिया कट जैसे स्टाइल फैशन मार्केट में खूब पसंद किए जा रहे हैं। अगर आप भी इस सीजन नई कुर्ती खरीदने की सोच रही हैं, तो इन 5 लेटेस्ट कुर्ती डिजाइन्स से शॉपिंग आइडिया ले सकती हैं।

को-ऑर्ड सेट (Co-Ord Set Kurti Design)

इसमें कुर्ती और पैंट दोनों एक ही रंग और एक ही प्रिंट के होते हैं। यह दिखने में बहुत ही मॉडर्न और क्लासी लगता है। इसे ऑफिस मीटिंग्स के लिए चुनें। इसके साथ कम से कम एक्सेसरीज और हील्स पहनें ताकि लुक प्रोफेशनल लगे।

शर्ट कॉलर ट्यूनिक (Shirt Collar Tunic Kurti Design)

यह कुर्ती आगे से बटन्स वाली और शर्ट की तरह कॉलर वाली होती है। इसकी लंबाई घुटनों से थोड़ी ऊपर होती है। इसे फॉर्मल लुक के लिए ट्राउजर या जींस के साथ पहनें। अपनी स्लीव्स को थोड़ा फोल्ड कर लें, यह बहुत स्मार्ट लुक देता है।

अंगरखा स्टाइल कुर्ती (Angrakha Style Kurti Desig)

कुर्ती का एक हिस्सा दूसरे हिस्से के ऊपर आकर साइड में डोरियों या बटन्स से बंधता है। यह थोड़ा ट्रेडिशनल और इंडो-वेस्टर्न मिक्स लुक देती है। इसे लेगिंग्स या सिगरेट पैंट के साथ पहनें। इसके साथ बड़े झुमके और जूतियां बहुत अच्छी लगती हैं।

काफ्तान कुर्ती (Kaftan Kurti Design)

यह बहुत ढीली-ढाली और आरामदायक कुर्ती होती है जिसमें आस्तीन अलग से नहीं होती, बल्कि कपड़े का ही हिस्सा होती है। गर्मियों के लिए यह सबसे रिलैक्स्ड स्टाइल है। इसे टाइट फिटिंग वाली पैंट या जींस के साथ पहनें। स्टाइलिश दिखने के लिए इसके साथ एक बेल्ट भी लगा सकती हैं।

अफगानी या आलिया कट कुर्ती (Afghani Or Alia Cut Kurti)

इस कुर्ती में सीने के नीचे वी शेप का कट और बारीक प्लेट्स होती हैं। यह आजकल सोशल मीडिया और मार्केट में सबसे ज्यादा ट्रेंड में है। इसे मैचिंग पैंट और दुपट्टे के साथ कंप्लीट सेट की तरह पहनें। कैजुअल आउटिंग के लिए यह बेस्ट है।