25 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Empty Stomach Fruits: दिन की शुरुआत करें इन 10 फलों से, मिलेगा एनर्जी और इम्युनिटी बूस्ट

Empty Stomach Fruits: दिन की शुरुआत सही फलों के साथ करने से शरीर को भरपूर ऊर्जा और मजबूत इम्युनिटी मिलती है। तो आइए जानते हैं ऐसे 10 फलों के बारे में जो आपको दिनभर एक्टिव रखेंगे और रोगों से लड़ने की ताकत देंगे। आप सेहतमंद सुबह की शुरुआत इन सुपरफ्रूट्स के साथ करें।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Dimple Yadav

Aug 03, 2025

Empty Stomach Fruits

Empty Stomach Fruits (photo-freepik)

Empty Stomach Fruits: हम जैसे-जैसे दिन की शुरुआत करते हैं, वैसे-वैसे हमारी बॉडी को सही एनर्जी और पोषण की जरूरत होती है। अगर आप सुबह के वक्त सही फल खाते हैं, तो न सिर्फ दिनभर एक्टिव रहते हैं, बल्कि इम्युनिटी भी मजबूत होती है। चलिए जानते हैं ऐसे 10 फलों के बारे में जिन्हें खाली पेट खाने से शरीर को जबरदस्त फायदे मिलते हैं।

  • सेब (Apple): सेब में फाइबर, विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो पेट साफ रखते हैं और इम्युनिटी को बूस्ट करते हैं।
  • केला (Banana): केला तुरंत एनर्जी देता है और पेट को लंबे समय तक भरा रखता है। इसमें पोटैशियम और मैग्नीशियम होता है, जो दिल की सेहत के लिए फायदेमंद है।
  • पपीता (Papaya): पेट के लिए सबसे बेहतरीन फल है। सुबह खाली पेट पपीता खाने से पाचन सही रहता है और शरीर से विषैले पदार्थ (toxins) निकलते हैं।
  • संतरा (Orange): विटामिन C का बेहतरीन स्रोत। इम्युनिटी बढ़ाता है और त्वचा को ग्लोइंग बनाता है। दिन की शुरुआत के लिए संतरा बढ़िया ऑप्शन है।
  • अनार (Pomegranate): खून बढ़ाने वाला यह फल हार्ट और ब्लड प्रेशर के लिए भी फायदेमंद है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स आपको एनर्जी से भर देते हैं।
  • तरबूज (Watermelon): गर्मी के मौसम में तरबूज शरीर को हाइड्रेट रखता है और सुबह-सुबह तरबूज खाने से शरीर तरोताजा हो जाता है।
  • आम (Mango): गर्मी में एनर्जी बूस्टर आम शरीर को ठंडक देने के साथ-साथ स्वाद में भी लाजवाब होता है। विटामिन A और C से भरपूर।
  • नींबू पानी के साथ फल (Fruits with Lemon Water): सुबह एक गिलास गुनगुने नींबू पानी के साथ कोई भी मौसमी फल खाएं। इससे शरीर डिटॉक्स होता है और मेटाबॉलिज्म तेज होता है।
  • अंगूर (Grapes): ये छोटे-छोटे फल विटामिन C, K और पोटैशियम से भरपूर होते हैं। अंगूर खाने से इम्युनिटी मजबूत होती है और शरीर को फुर्ती मिलती है।
  • कीवी (Kiwi): कीवी में जबरदस्त मात्रा में विटामिन C होता है। यह शरीर को डिटॉक्स करता है और सर्दी-जुकाम से बचाता है।