6 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Fat Loss Tips: जांघों और हिप्स के आसपास जमा फैट कम करने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके

Thigh and Hip Fat Loss: जांघों और हिप्स के आसपास जमा फैट को कम करने के लिए किन एक्सरसाइज और डाइट टिप्स को अपनाया जा सकता है? आइए जानते हैं।
2 min read
Google source verification
Thigh Fat Exercise, Hip Fat Loss

Fat Loss Tips/ image credit Magnific

Butt Fat Loss Tips In Hindi: शरीर के किसी खास हिस्से की चर्बी कम करना आसान नहीं होता। खासकर जांघों और हिप्स के आसपास जमा फैट को कम करना चुनौतीपूर्ण हो सकता है। इसलिए लोग जांघों और हिप्स की चर्बी कम करने के लिए अलग-अलग एक्सरसाइज और डाइट ट्राई करते हैं। आइए जानते हैं कि जांघों और हिप्स के आसपास जमा फैट को कम करने के लिए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

जांघों और हिप्स के आसपास जमा फैट कम करने के लिए क्या करें?

अगर आप जांघों और हिप्स के आसपास जमा अतिरिक्त फैट कम करना चाहते हैं, तो केवल एक एक्सरसाइज पर निर्भर रहने के बजाय डाइट, एक्सरसाइज और रोजाना की एक्टिविटी पर ध्यान देना बेहतर हो सकता है।

  • साइकिल चलाएं साइकिलिंग एक फिजिकल एक्टिविटी है, जो कैलोरी बर्न करने में मदद कर सकती है। अगर आप बाहर साइकिल नहीं चला सकते हैं, तो घर पर स्टेशनरी बाइक (एक्सरसाइज साइकिल या स्पिन बाइक) का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • वॉक करेंHealthline के अनुसार, रोजाना चलना वजन घटाने और ओवरऑल हेल्थ के लिए फायदेमंद हो सकता है। इसके लिए आप खाने के बाद थोड़ी देर टहल सकते हैं या फोन पर बात करते समय चलने की आदत बना सकते हैं।
  • सीढ़ियां चढ़ें टहलने के साथ ही आप फैट लॉस करने के लिए लिफ्ट या एस्केलेटर के बजाय सीढ़ियों का इस्तेमाल करें। सीढ़ियां चढ़ना कैलोरी बर्न करने और फिजिकल एक्टिविटी बढ़ाने में मदद कर सकता है।
  • एक्सरसाइज करें HIIT यानी हाई इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग में थोड़े समय के लिए तेज एक्सरसाइज करने के बाद कुछ समय आराम किया जाता है। यह कैलोरी बर्न करने और फिटनेस बेहतर करने में मदद कर सकती है।
  • स्क्वाट और रेजिस्टेंस ट्रेनिंग करें रेजिस्टेंस ट्रेनिंग मांसपेशियों की ताकत और आकार बढ़ाने में मदद कर सकती है। बट और लोअर बॉडी को मजबूत करने के लिए स्क्वाट, लंज, हिप थ्रस्ट, ग्लूट ब्रिज, क्लैमशेल और डेडलिफ्ट जैसी एक्सरसाइज भी कर सकते हैं।
  • खाने की मात्रा और गुणवत्ता पर ध्यान दें वजन कम करने में आप क्या खाते हैं और कितना खाते हैं, दोनों महत्वपूर्ण होते हैं। NHS के अनुसार, हेल्दी फूड विकल्प चुनना और पोर्शन साइज पर ध्यान देना वजन घटाने में मदद कर सकता है। इसलिए डाइट में संतुलित और पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थों को शामिल करने की कोशिश करें। बहुत ज्यादा कैलोरी वाले खाद्य पदार्थ और अनावश्यक स्नैकिंग को सीमित करना भी मददगार हो सकता है।
  • योग करें योग केवल रिलैक्सेशन के लिए ही नहीं, बल्कि स्ट्रेंथ, फ्लेक्सिबिलिटी, मोबिलिटी और बैलेंस बेहतर करने में भी मदद कर सकता है। इसके अलावा कुछ योगासन ग्लूट्स की मांसपेशियों को सक्रिय कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारी के आधार पर जागरूकता के उद्देश्य से तैयार की गई है। यह किसी भी प्रकार से डॉक्टर या हेल्थकेयर प्रोफेशनल की सलाह या उपचार का विकल्प नहीं है।