5 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कौन सा QR कोड स्कैन कर आप फंस सकते हैं? साइबर एक्सपर्ट से जानें संदिग्ध लिंक, क्यूआर कोड और ऐप्स की पहचान के टिप्स

Cyber Security App: संदिग्ध लिंक, QR कोड और ऐप्स की पहचान करके ऑनलाइन फ्रॉड से कैसे बच सकते हैं? आइए, साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ अमित दुबे से जानते हैं।
2 min read
Google source verification
QR Code Scanner,Online Scam Protection

Online Fraud (representative image) image credit gemini

Fake App Detection: आजकल ऑनलाइन फ्रॉड, फर्जी लिंक और संदिग्ध ऐप्स का खतरा लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में किसी भी लिंक पर क्लिक करने या फोन में कोई ऐप इंस्टॉल करने से पहले उसकी जांच करना जरूरी है। इससे बचने के लिए साइबर सुरक्षा एक्सपर्ट अमित दुबे MobiArmour ऐप के बारे में बताते हैं, जिसमें संदिग्ध लिंक और ऐप्स की पहचान करने में मदद करने वाले फीचर्स दिए गए हैं। आइए जानते हैं इसके कुछ खास फीचर्स और इनका इस्तेमाल कैसे किया जा सकता है, जिससे फ्रॉड से बचने में मदद मिल सके।

QR कोड स्कैनर की करें जांच

किसी भी अनजान QR कोड को स्कैन करने से पहले यह जांचना जरूरी है कि वह सुरक्षित है या नहीं। ऐसे में आप MobiArmour ऐप से पता लगा सकते हैं कि QR सुरक्षित है या नहीं।

ऐसे करें QR कोड स्कैन

  • मोबाइल में MobiArmour ऐप खोलें।
  • होम स्क्रीन या डैशबोर्ड पर ‘Scan QR Codes’ विकल्प पर टैप करें।
  • पहली बार इस्तेमाल करने पर कैमरे की Permission मांगने पर (Allow) अनुमति दें।
  • फोन के कैमरे को QR कोड के सामने लाएं।
  • ऐप QR कोड को तुरंत स्कैन करके बताएगा कि उसमें मौजूद लिंक सुरक्षित है या खतरनाक।
  • अगर QR संदिग्ध या असुरक्षित लगे, तो उसे ओपन करने से बचें।

संदिग्ध लिंक को खोलने से पहले करें जांच

कई बार स्कैमर ऐसे लिंक भेजते हैं, जो देखने में बिल्कुल सामान्य लगते हैं। इसलिए किसी भी लिंक पर क्लिक करने से पहले उसकी सुरक्षा जांचना जरूरी है। ऐसे में आप इस ऐप में मौजूद सिक्योरिटी टूल की मदद से किसी भी लिंक को चेक कर सकते हैं।

ऐसे करें लिंक की जांच

  • फोन में MobiArmour ऐप खोलें।
  • होमपेज पर दिए गए ‘Scan Website’ या ‘Link Scan’ विकल्प पर जाएं।
  • जिस लिंक या URL की जांच करनी है, उसे दिए गए बॉक्स में पेस्ट या दर्ज करें।
  • इसके बाद ‘Scan URL’ या जांच करने वाले बटन पर टैप करें।
  • स्कैन होने के बाद परिणाम देखें। लाल संकेत का मतलब है कि लिंक हानिकारक या फिशिंग हो सकता है, जबकि हरा संकेत बताता है कि लिंक सुरक्षित है।

फोन में मौजूद ऐप्स की भी कर सकते हैं जांच

फोन में कई तरह के ऐप्स इंस्टॉल होते हैं और हर ऐप के बारे में यूजर को पूरी जानकारी हो, यह जरूरी नहीं है। ऐसे में आप MobiArmour से फोन में इंस्टॉल ऐप्स की जांच कर किसी भी संदिग्ध ऐप का पता लगा सकते है।

ऐसे करें ऐप्स की जांच

  • फोन में ऐप खोलें।
  • होम पेज पर दिए गए ‘App Permissions’ या App Scan विकल्प पर टैप करें।
  • यहां आपको फोन में मौजूद थर्ड-पार्टी और इंस्टॉल किए गए ऐप्स की सूची दिखाई देगी।
  • सूची में देखें कि किस ऐप को संवेदनशील परमिशन मिली हुई हैं।
  • ऐप की सुरक्षा स्थिति जांचें और पता लगाएं कि कौन सा ऐप सुरक्षित या जोखिम भरा है।